Bollywood News


करीना कपूर खान ने योगासन करते हुए किया बेबी बंप फ्लॉन्ट, तस्वीरें वायरल!

करीना कपूर खान ने योगासन करते हुए किया बेबी बंप फ्लॉन्ट, तस्वीरें वायरल!
बॉलीवुड की बेबो यानि करीना कपूर खान की कुछ तस्वीरों हाल ही में सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं| इनमें वह योगासन करते हुए खूबसूरत तरीके से बेबी बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नज़र आ रही हैं। उन्होंने कुछ तस्वीरें अपने इन्स्टाग्राम पर भी फैन्स के साथ शेयर की हैं इनमें वह प्यूमा के लिए फोटोशूट करवाती नज़र आ रही हैं| अभिनेत्री का यह आकर्षक योग अंदाज़ लोगों को काफी पसंद आ रहा है|

करीना कपूर खान ने इन्स्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "थोड़ा सा योग, थोड़ी सी शांति।" अभिनेत्री इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी एन्जॉय कर रही हैं, वह फरवरी महीने में अपने दूसरे बच्चे की माँ बनने जा रही हैं| सोशल मीडिया यूजर्स इन तस्वीरों को देखकर कमेंट बॉक्स में जमकर अपनी मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं| देखिये-





अगर आपको पता हो सैफ अली खान और करीना ने साल 2012 में शादी की थी और 2016 में करीना ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था। फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो वह अद्वैत चंदन के निर्देशन में बनाई गई फिल्म 'लाल सिंह चड्डा' में आमिर खान के साथ मुख्य भूमिका में नज़र आने वाले हैं|

फिल्म को 2020 में बड़े पर्दे पर रिलीज़ किया जाना था, परन्तु कोरोना महामारी के बढ़ जाने से अब इस फिल्म को 2021 में क्रिसमिस के मौके पर रिलीज़ किया जाएगा| करीना के फैंस उनकी इस फिल्म के रिलीज़ होने का काफी उत्सुकता के साथ इंतज़ार कर रहे हैं।

End of content

No more pages to load