Bollywood News


इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी आरआरआर, राम चरण और जूनियर एनटीआर लुक वायरल!

दर्शकों का 'बाहुबली' जैसी सुपरहिट फिल्म के द्वारा मनोरंजन करने वाले साउथ के लोकप्रिय निर्देशक एसएस राजामौली ने अपने आगामी प्रोजेक्ट 'आरआरआर' की रिलीज़ डेट की घोषणा कर दी है| दोनों अभिनातेओं के फैन्स इसके रिलीज़ होने का काफी समय से इंतजार कर रहे हैं, मीडिया सूत्रों के अनुसार इसको बड़े पर्दे पर रिलीज़ किया जाएगा| निर्देशक ने हाल ही में राम चरण और जूनियर एनटीआर का नया लुक साझा करते हुए इस बात की जानकारी लोगों की दी है|

कुछ समय पहले ही बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर लोगों को बताया था कि दोपहर 2 बजे आरआरआर से जुड़ी बड़ी अनाउंसमेंट होगी। अभिनेत्री इस फिल्म के द्वारा तेलुगु इंडस्ट्री में अपना डेब्यू करने जा रही हैं, इसमें उनके साथ राम चरण, जूनियर एनटीआर, अजय देवगन और श्रिया सरन जैसे कलाकार भी अहम किरदारों में नज़र आने वाले हैं| अब इसके रिलीज़ की डेट सामने आते ही फैन्स फिल्म के प्रति काफी उत्सुक नज़र आ रहे हैं| देखिये-



'आरआरआर' फिल्म की बात करें तो इसमें दो स्वतंत्रता सेनानियों सीताराम राजू और कोमाराम भीम की कहानी को प्रदर्शित किया जाएगा। राजामौली ने कुछ समय पहले पत्रकारों से बात करते हुए कहा था कि वह हमेशा से ही एक ऐसी फिल्म बनाना चाहते थे, जिसमें भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों की गौरव गाथा हो। इसको डीवीवी एंटरटेनमेंट्स बैनर तले बनाया जाएगा, इसको तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ जैसी भाषाओँ में रिलीज़ किया जाएगा।

End of content

No more pages to load