Bollywood News


बड़े पर्दे पर तहलका मचाने के बाद अब इस ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म पर रिलीज़ होगी 'मास्टर'!

साल 2021 की शुरुवात होते ही साउथ फिल्म इंडस्ट्री ने अपना शानदार प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। हाल ही में 13 जनवरी को स्टार अभिनेता विजय सेतुपति के नए प्रोजेक्ट 'मास्टर' को बड़े पर्दे पर रिलीज़ किया गया जिसको दर्शकों का भरपूर प्यार प्राप्त हुआ है| मीडिया सूत्रों के अनुसार इसने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 225 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है। अब इस फिल्म को अमेज़न प्राइम वीडियो पर लोगों के सामने प्रस्तुत किया जाएगा, इस बात की जानकारी अमेज़न प्राइम ने फैन्स के साथ इन्स्टाग्राम पर साझा की है|

इस फिल्म का निर्देशन और लेखन कार्य लोकेश कनगराज ने संभाला है और निर्माण जेवियर ब्रिटो ने किया है| 'मास्टर' में दो सुपरस्टार, थलपति विजय और विजय सेतुपति के किरदारों के बीच शानदार फाइट देखने को मिलेगी जो आपका काफी मनोरंजन करेगी। इस तमिल एक्शन थ्रिलर कहानी को 29 जनवरी को बड़े पर्दे पर प्रदर्शित किया जाएगा, इसमें थलपति विजय और विजय सेतुपति के साथ मालविका मोहनन, एंड्रिया जेरेमिया, शांतनु भाग्यराज, अर्जुन दास प्रमुख अहम भूमिका में नज़र आए हैं। देखिये-



कुछ समय पहले पत्रकारों से अपने किरदार के बारे में बात करते हुए थलपति विजय ने कहा था कि, इस फिल्म में मैं जॉन दुरैराज नामक एक शराबी कॉलेज प्रोफेसर का किरदार निभा रहा हूं, जिसका किसी दूसरे कॉलेज में ट्रांसफर कर दिया जाता है, जहां उसकी मुलाकात विजय सेतुपति के किरदार भवानी से हो होती है। इस फिल्म को तमिल भाषा के साथ-साथ तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में डब किया गया है और बाद में इसको हिन्दी भाषा में भी डब किया जा चूका है| हिंदी फिल्म प्रेमी अब इसके डिजिटल रिलीज़ होने का बेताबी के साथ इंतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load