Bollywood News


बिग बी ने 'मेडे' के सेट से एक तस्वीर साझा करते हुए कही हैरान करने वाली बात!

बिग बी ने 'मेडे' के सेट से एक तस्वीर साझा करते हुए कही हैरान करने वाली बात!
हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन इस समय अजय देवगन निर्देशित फिल्म 'मेडे' की शूटिंग में व्यस्त हैं| इसका शूट पिछले साल दिसंबर शुरू हो गया था, आने वाले समय में अमिताभ बच्चन भी इसकी शूटिंग शुरू करने वाले हैं, इसकी जानकारी अभिनेता ने ट्विटर पर एक तस्वीर साझा करते हुए फैन्स को दी है| इसके साथ उन्होंने हैरान करने वाली बात भी कही है जो लोगों का काफी ध्यान आकर्षित कर रही है|

अमिताभ बच्चन अपने शानदार अभिनय के द्वारा कई दशकों से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं| परन्तु आज भी वह अपने नए प्रोजेक्ट की शूटिंग पर जाते समय काफी नर्वस फिल करते हैं| अभिनेता ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि, "नई फ़िल्म का पहला दिन , और हालत ख़राब! tension apprehension नर्वस इयं|" अभिनेता की इस पोस्ट पर फिल्म 'मेडे' की अभिनेत्री रकुल प्रीत ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि, " 'सर.. ये बात मुझे कहनी चाहिए। इस फिल्म में आपके साथ काम करने के लिए बहुत ज्यादा रोमांचित, घबराई हुई और उत्साहित हूँ|" इस समय अमिताभ बच्चन का यह पोस्ट काफी वायरल हो रहा है और उनके फैन्स कमेंट बॉक्स में अपनी मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं| देखिये-





'मेडे' में अजय देवगन और अमिताभ बच्चन के अलावा एक्ट्रेस अंगिरा धार भी अहम भूमिका में नज़र आने वाली हैं। अभिनेत्री ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा था कि, "अमिताभ सर और अजय सर जैसे फिल्म जगत के दिग्गज अभिनेताओं के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं|" अजय और अमिताभ इससे पहले 'मेजर साहब', 'खाकी', 'सत्याग्रह', और 'हिंदुस्तान की कसम' में एक साथ काम करते नज़र आ चुके है। इस समय दोनों के फैन्स फिल्म के रिलीज़ होने का बेताबी के साथ इंतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load