Bollywood News


प्रभास के साथ फिल्म 'सलार' में रोमांस करती दिखेंगी श्रुति हासन!

साउथ के युवा स्टार अभिनेता प्रभास और फिल्म निर्देशक प्रशांत नील के अलगे प्रोजेक्ट 'सालार' की शूटिंग कल से शुरू होने वाली है| इस गैंगस्टर ड्रामा मेगा बजट कहानी में प्रभास हिंसक अवतार में दर्शकों का मनोरंजन करते नज़र आने वाले हैं। अब खबर आ रही कि इसमें उनके साथ श्रुति हासन रोमांस करती नज़र आने वाली हैं, इस बात की जानकारी फिल्म के निर्देशक ने अपने ट्विटर पर फैन्स के साथ साझा की है|

कुछ समय पहले प्रशांत नील ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा था कि प्रभास और श्रुति हासन की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आएगी, क्योंकि यह पहला मौका होगा जब ये दोनों स्क्रीन स्पेस साझा करते दिखाई देंगे। निर्देशक ने आज अभिनेत्री श्रुति हासन को उनके 35वें जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा कि, "# सालासर में आपका स्वागत है @श्रुति हासन, आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं !!!|" इस खबर के सामने आते ही अभिनेत्री के फैन्स काफी खुश और उत्साहित नज़र आ रहे हैं| देखिये-



श्रुति हासन के फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो वह आखिरी बार ज़ी 5 की 'यारा' में विद्युत जामवाल के साथ मुख्य भूमिका में नज़र आई थी, इसमें उनके बेहतरीन अभिनय को दर्शकों ने काफी सराहा था| बता दें कि आज अभिनेत्री अपना 35वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं और आज ही के दिन निर्देशक प्रशांत नील ने उनको जबरदस्त सरप्राइज दे दिया है|

End of content

No more pages to load