Bollywood News


साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार सूर्या की 'सूराराई पोटरू' ऑस्कर की रेस में शामिल!

साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार सूर्या की 'सूराराई पोटरू' ऑस्कर की रेस में शामिल!
बता दें कि साउथ इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता सूर्या की फिल्म 'सूराराई पोटरू' 2020 में सीधे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रदर्शित होने वाली पहली तमिल फिल्म बन गई थी। सुधा कोंगारा के निर्देशन में तैयार इसको दर्शकों का भरपूर प्यार प्राप्त हुआ था, अब खबर आ रही है कि यह बेस्ट एक्टर, बेस्ट एक्ट्रेस और डायरेक्टर सहित विभिन्न कैटगरी में ऑस्कर पुरस्कार के लिए नामांकित की गई है|

मीडिया सूत्रों के मुताबिक ऑस्कर पुरस्कारों में शामिल होने की जानकारी देते हुए 2डी एंटरटेनमेंट के CEO और सूर्या के करीबी दोस्त राजशेखर पांडियन ने भी एक ट्वीट किया है। जिसको प्लेटफॉर्म अमेज़न प्राइम वीडियो ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर रीट्विट किया है| देखिये-



फिल्म 'सूराराई पोटरू' में सूर्या के अलावा परेश रावल, अपर्णा बालामुरली और मोहन बाबू जैसे कलाकार अहम किरदारों में नज़र आए हैं। यह 12 नवंबर, 2020 को अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ की गई थी। इसमें एक ऐसे एयरफोर्स ऑफिसर की कहानी को प्रदर्शित किया गया है जो लोगों की मदद करने के लिए खुद का एयरलाइन बना लेता है।

End of content

No more pages to load