Bollywood News


बॉलीवुड में संजय लीला भंसाली की इस फिल्म से डेब्यू करेंगे पूनम ढिल्लन के बेटे अनमोल!

बॉलीवुड में संजय लीला भंसाली की इस फिल्म से डेब्यू करेंगे पूनम ढिल्लन के बेटे अनमोल!
हिंदी सिनेमा में 90 के दशक में अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों को दीवाना बनाने वाली अभिनेत्री पूनम ढिल्लन के बेटे अनमोल ढिल्लन बहुत जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। वह संजय लीला भंसाली और भूषण कुमार के नए प्रोजेक्ट TuesdaysAndFridays में झटलेखा के साथ मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। इस बात की जानकारी फिल्म क्रिटिक तरन आदर्श ने ट्विट करते हुए लोगों के साथ साझा की है|

ट्विटर पर पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, "संजय लीला भंसाली और भूषण कुमार ने हाथ मिलाया है.. #TuesdaysAndFridays के लिए, जिसमें अनमोल ठाकेरिया ढिल्लन नज़र आएंगे। अनमोल पूनम ढिल्लन और प्रोड्यूसर अशोक ठाकेरिया के बेटे हैं, उनके अपोजिट झटलेखा दिखाई देंगी|" भंसाली प्रोडक्शन हाउस और SCIPL द्वारा प्रोड्यूस इस प्रोजेक्ट को 9 फरवरी 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज़ किया जाएगा| देखिये-



अनमोल ढिल्लन इस समय मॉडलिंग में अपना हाथ आजमा रहे हैं, वह सोशल मीडिया पर कई हॉट और हैंडसम तस्वीरें शेयर करते हुए फैन्स का मनोरंजन करते नज़र आते हैं| झटालेखा की बात करें तो यह अभिनेत्री अनेक ब्यूटी पुरस्कार अपने नाम कर चुकी हैं| हिंदी सिनेमा प्रेमी इस न्यू जोड़ी को पर्दे पर देखने के लिए बेताब नज़र आ रहे हैं|

End of content

No more pages to load