Bollywood News


कार्तिक आर्यन और किंग खान एक साथ कर सकते हैं काम!

कार्तिक आर्यन और किंग खान एक साथ कर सकते हैं काम!
कार्तिक आर्यन बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय हस्तियों में से एक हैं, इनके इंस्टाग्राम पर 19 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं। यदि आप सोशल मीडिया पर उनको फॉलो करते हैं तो आपको उनकी मजाकिया और एंटरटेन करने वाली पोस्ट से पता चल जाएगा कि वह अक्सर अपने फैन्स का मनोरंजन करते रहते हैं| अब खबर आ रही है कि कार्तिक ने बॉलीवुड किंग शाहरुख खान की एक फिल्म साइन की है जिसमें वह अपने धमाकेदार अभिनय से दर्शकों को दीवाना बनाते नज़र आने वाले हैं|

बॉलीवुड गलियारे से मिली खबरों के अनुसार कार्तिक आर्यन और शाहरुख खान पहली बार एक साथ काम करते दिखाई देंगे| बता दें कि कार्तिक, शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस 'रेड चिलीज एंटरटेनमेंट' के अगले प्रोजेक्ट में नज़र आने वाले हैं| इसका निर्देशन अजय बहल कर रहे हैं और इसकी शूटिंग भी शुरू होने वाली है, सूत्रों की मानें तो इस फिल्म की अधिकारिक घोषणा जल्द की जा सकती है|

अगर कार्तिक के फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो वह आने वाले समय में अनीस बज़्मी निर्देशित फिल्म' भूल भुलैया 2' और कॉलिन डी कुन्हा निर्देशित फिल्म 'दोस्ताना 2' में अपने चाहने वालों को एंटरटेन करते नज़र आने वाले हैं| अभिनेता के फैन्स इनके रिलीज़ होने का बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load