Bollywood News


तापसी पन्नू ने शुरू की मिथाली राज की बायोपिक 'शाबाश मिट्ठू' के लिए ट्रेनिंग!

तापसी पन्नू ने शुरू की मिथाली राज की बायोपिक 'शाबाश मिट्ठू' के लिए ट्रेनिंग!
बॉलीवुड में अपने बेबाक बयानों के लिए मशहूर अभिनेत्री तापसी पन्नू ने अपनी फिल्म 'रश्मी रॉकेट' की शूटिंग खत्म करके 'लूप लपेटा' का आखिरी शूट शुरू कर दिया है| अब खबर आ रही है कि अभिनेत्री ने अपने बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट 'शाबाश मिट्ठू' के लिए क्रिकेट ट्रेनिंग शुरू कर दी है| यह फिल्म इंडियन महिला क्रिकेट की पूर्व कप्तान मिथाली राज की बायोपिक होगी, इसमें तापसी मिथाली का किरदार निभाती नज़र आएंगी| उन्होंने अपने ट्विटर पर हाल ही में एक तस्वीर साझा की है जिसको लोगों की अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं|

इस तस्वीर में तापसी क्रिकेट ग्राउंड में हाथों में बल्ला थामें काफी मेहनत करती दिखाई दे रही हैं| पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, "गेंद और बल्ले के साथ रोमांस करना शुरू कर दिया, लंबा रास्ता तय करना हैं लेकिन अच्छी शुरआत हैं| यह एक और मील का पत्थर साबित होने वाला है, हमारी कैप्टन कूल मिथाली राज के लिए और उनकी महिला क्रिकेट टीम के लिए|" अभिनेत्री का यह नया अंदाज़ सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है| देखिये-



फिल्म 'शाबाश मिट्ठू' का निर्देशन राहुल ढोलकिया कर रहे हैं, तापसी पन्नू के फैन्स इसके रिलीज़ होने का उत्सुकता के साथ इंतजार कर रहे हैं| इसके अलावा अभिनेत्री 'हसीन दिलरुबा' और 'लूप लपेटा' जैसी फिल्मों में अपने अलग अलग किरदारों से लोगों का मनोरंजन करती नज़र आने वाली हैं।

End of content

No more pages to load