Bollywood News


बिग बॉस 14: राखी ने खींचा अभिनव का नाडा, पत्नी रुबीना दिलैक ने दी ये धमकी!

बिग बॉस 14: राखी ने खींचा अभिनव का नाडा, पत्नी रुबीना दिलैक ने दी ये धमकी!
जब से कलर्स के मशहूर टीवी शो बिग बॉस 14 में राखी सावंत आई हैं तभी से यह दर्शकों को एंटरटेनमेंट का फुल ऑन डोज दे रहा है। हाल ही में शो मेकर्स ने इसका नया प्रोमो रिलीज़ किया है जिसमें राखी दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए रुबीना दिलैक से भिड़ती नज़र आने वाली हैं, वहीं दूसरी ओर राहुल वैद्य, अर्शी खान और अली गोनी भी आपस में लड़ते दिखाई देंगे|

एपिसोड के प्रोमो में आप देख सकते हैं कि अभिनव शुक्ला के प्यार में दीवानी हो चुकी राखी ने बात-बातों में उनके शॉर्ट्स का नाडा खीँच दिया| जिसके बाद रुबीना उनको कहती नज़र आ रही हैं कि राखी अपनी हद में रहो| इसके बाद राखी ने जवाब देते हुए कहा कि ये बिग बॉस का शो और अभिनव के एक प्रतिभागी तो मैं कुछ भी कर सकती हूँ| देखिये प्रोमो-





वहीं दूसरी और अर्शी खान के साथ अली की लड़ाई हो जाती है जिसमें राहुल वैद्य भी बहती गंगा में हाथ धोते नज़र आते हैं। क्या अब इन तीनों की दोस्ती भी खत्म हो जाएगी? ये तो आने वाला समय ही बताएगा| प्रोमो को देखकर अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि आने वाला एपिसोड कितना मजेदार होने वाला है|

End of content

No more pages to load