Bollywood News


बड़े पर्दे पर 'इंदिरा गांधी' का किरदार निभाएगी कंगना रनौत, ये है खबर!

बड़े पर्दे पर 'इंदिरा गांधी' का किरदार निभाएगी कंगना रनौत, ये है खबर!
लोगों के बीच अक्सर अपने बेबाक बयानों की वजह से सुर्खियों में रहने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत ने कुछ समय पहले अपने अगले धमाकेदार प्रोजेक्ट की घोषणा कर दी थी| उन्होंने सोशल मीडिया पर आगामी फिल्म 'मणिकर्णिका रिटर्न्स' का ऐलान कर दिया था| अब खबर आ रही है कि राजनीतिक बैक राउंड पर बनने वाली फिल्म में भी अभिनेत्री भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाती दिखाई दे सकती हैं| इस बात की जानकारी कंगना ने ट्विटर पर एक तस्वीर साझा करते हुए फैन्स को दी है|

कंगना ने इंदिरा गांधी के लुक में एक तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "हां, हम इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं और फिल्म की स्क्रिप्ट अपने अंतिम चरण में है। यह इंदिरा गांधी की बायोपिक नहीं है। यह ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित एक शानदार फिल्म है।" इस खबर के सामने आते ही अभिनेत्री के फैन्स कमेंट बॉक्स में अपनी सकारात्मक प्रतिक्रिया दे रहे हैं| देखिये-



इसके अलावा कंगना रनौत, रजनीश घई निर्देशित 'धाकड़' में नज़र आने वाली हैं, इसमें उनके अलावा अर्जुन रामपाल व दिव्या दत्ता भी अहम भूमिका में नज़र आएँगे। अभिनेत्री फिल्म 'तेजस' में भी दिखाई देने वाली हैं, जिसका निर्माण सर्वेश मेवाड़ा कर रहे हैं| इसको अप्रैल 2021 के अंत में रिलीज़ किया जा सकता है| अभिनेत्री के फैन्स उनकी सभी फिल्मों के रिलीज़ होने का बेताबी के साथ कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load