Bollywood News


विश्व की टॉप 10 सेक्सिएस्ट लिस्ट में शामिल हुई यह भारतीय अभिनेत्री!

विश्व की टॉप 10 सेक्सिएस्ट लिस्ट में शामिल हुई यह भारतीय अभिनेत्री!
बॉलीवुड की युवा खूबसूरत मॉडल उर्वशी रौटेला हाल ही में पहली ऐसी भारतीय अभिनेत्री बन गई हैं जो विश्व की टॉप 10 सेक्सिएस्ट लिस्ट 2021 में शामिल हुई हैं| उर्वशी अपनी हॉट और सेक्सी तस्वीरों और वीडियो के द्वारा फैन्स के साथ जुड़ी रहती हैं और उनका मनोरंजन करती नज़र आती हैं| इन्स्टाग्राम पर अभिनेत्री के लाखों फैंस हैं और यहीं पर उन्होंने इस खुशखबरी को साझा करते हुए लोगों को धन्यवाद कहा है|

उर्वशी ने खुद की एक आकर्षक तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "पहली भारतीय अभिनेत्री महिला जिनका नाम विश्व की सेक्सिएस्ट सुपर मॉडल लिस्ट 2021 में शामिल किया गया, वाकई मैं किस्मत वाली हूँ! भगवान कसम मैं इस बात से हैरान हूँ, मैंने अपनी सुंदरता पर किसी तरह की कोशिश नहीं है- ये भगवन का आशीर्वाद है कि मुझे दुनियाभर से इतना प्यार मिल रहा है|" इस खबर के सामने आते ही अभिनेत्री के फैन्स उनको कमेंट बॉक्स में शुभकामनाएँ दे रहे हैं| देखिये-



आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उर्वशी रौटेला ने इंडियन प्रिंसेस 2011, मिस टूरिज्म वर्ल्ड 2011 और मिस एशियन सुपरमॉडल 2011 सहित कई पुरस्कार अपने नाम किए हैं| उर्वशी आखिरी बार फिल्म 'वर्जिन भानुप्रिया' में गौतम गुलाटी के साथ नज़र आई थी जिसको ज़ी5 पर प्रस्तुत किया गया था| इस समय फैन्स उनके अगले फ़िल्मी प्रोजेक्ट का बेताबी के साथ इंतजार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load