Bollywood News


सारा अली खान ने किया अपने इस शानदार विंटर स्टाइल का प्रदर्शन!

सारा अली खान ने किया अपने इस शानदार विंटर स्टाइल का प्रदर्शन!
बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान कुछ समय पहले अपने परिवार के साथ मालदीव वेकेशन एन्जॉय करके मुंबई पहुंची थी। सारा ने इन्स्टाग्राम पर अपने वेकेशन की कुछ हॉट और आकर्षक तस्वीरें फैन्स के साथ साझा की हैं जिसमें उनका बिकिनी अवतार काफी वायरल हुआ था| हाल ही में अभिनेत्री ने इन्स्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह अपने विंटर स्टाइल को बेहतरीन तरीके से फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं।

सारा द्वारा इन्स्टाग्राम पर साझा की गई तस्वीर में उनका आकर्षक और मोहक अंदाज़ सोशल मीडिया यूजर्स का काफी ध्यान आकर्षित कर रहा है| पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, "स्वेटर डेज़ और विंटर हेज़, सरसो का साग और गोल्डन किरणें|" अभिनेत्री की खूबसूरत अदाएं फैन्स को मोहित करने का कम कर रही हैं| देखिये-



सारा अली खान आखिरी बार वरुण धवन के साथ फिल्म 'कुली नंबर 1' में नज़र आई थी। पहले यह फिल्म मई 2020 में रिलीज़ होने के लिए तैयार थी, लेकिन बाद में इसको अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ किया गया था| इसके अलावा वह आने वाले समय में अक्षय कुमार और धनुष के साथ फिल्म 'अतरंगी रे' में दिखाई देने वाली हैं।

End of content

No more pages to load