Bollywood News


अक्षय कुमार स्टारर 'बच्चन पांडे' में विलेन का किरदार निभाएगा ये अभिनेता!

अक्षय कुमार स्टारर 'बच्चन पांडे' में विलेन का किरदार निभाएगा ये अभिनेता!
कुछ समय पहले अक्षय कुमार ने अपनी आगामी फिल्म 'बच्चन पांडे' से एक तस्वीर इन्स्टाग्राम पर साझा की थी, जिसमें वह गैंगस्टर लुक में काफी आकर्षक नज़र आए थे| इस खतरनाक लुक के साथ अभिनेता ने फिल्म की रिलीज़ डेट भी लोगों के साथ साझा की थी| अब इससे जुड़ी एक महत्वपूर्ण जानकारी सामने आ रही है, फिल्म क्रिटिक तरन आदर्श ने इन्स्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए बताया है कि अभिमन्यु सिंह इसमें अक्षय के अपोजिट विलेन का किरदार निभाते दिखाई देंगे|

अक्षय कुमार ने एक धमाकेदार लुक फैन्स के साथ शेयर करते हुए कहा था कि, "उनका एक लुक ही काफी है। बच्चन पांडे.. 26 जनवरी 2022 को रिलीज़ होगी।" इसकी शूटिंग 6 जनवरी से जैसलमेर में शुरु हो गई थी, अगले 2 महीने तक इसका शूट चलने वाला है| फिल्म क्रिटिक ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "अभिमन्यु सिंह अक्षय के अपोजिट विलेन के रोल में नज़र आएंगे।" इस खबर के सामने आते ही फैन्स की उत्सुकता और ज्यादा बढ़ गई है| देखिये-



'बच्चन पांडे' का निर्देशन कार्य फरहाद सामजी ने सम्भाला है, इसमें अक्षय एक गैंगस्टर की भूमिका में दिखाई देने वाले हैं, जो आने वाले समय में एक अभिनेता बनना चाहता है| वहीं कृति सेनन एक पत्रकार की भूमिका निभा रही हैं, जो आगे चलकर निर्देशक बनना चाहती है। इसमें अरशद वारसी, जैकलीन फर्नांडिज़ और पंकज त्रिपाठी जैसे कलाकार भी अहम किरदारों में नज़र आने वाले हैं| अभिनेता के फैन्स इसके रिलीज़ होने का बेताबी के साथ इंतजार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load