Bollywood News


प्रियंका चोपड़ा स्टारर 'द व्हाइट टाइगर' देखने के बाद ऋतिक रोशन ने दी प्रतिक्रिया!

प्रियंका चोपड़ा स्टारर 'द व्हाइट टाइगर' देखने के बाद ऋतिक रोशन ने दी प्रतिक्रिया!
अगर आपको पता हो प्रियंका चोपड़ा, राजकुमार राव स्टारर और आदर्श गौरव अभिनीत फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' को कुछ समय पहले ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ किया गया था। दर्शकों ने इसके सभी कलाकारों की शानदार एक्टिंग को काफी सराहा था। हाल ही में बॉलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन ने इस फिल्म को देखने के बाद ट्विटर पर एक पोस्ट के माध्यम से अपनी मजेदार प्रतिक्रिया दी है|

ऋतिक रोशन ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "मेरा फ्राइडे द व्हाइट टाइगर देखने में बीता। मेरे दोस्त प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव ने शानदार परफॉर्मेंस दी है। आदर्श गौरव आप डिस्कवरी हो। इस साल का सबसे कमाल का स्टार। रहीम बहरानी और उनकी टीम को बधाई हो|" इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया यूजर्स जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं| देखिये-



'द व्हाइट टाइगर' फिल्म का निर्माण रामिन बहरानी ने किया है, इसमें आदर्श गौरव मुख्य भूमिका में नज़र आए हैं। यह अरविंद अडिगा के पुरस्कार-विजेता उपन्यास पर आधारित है, इस फिल्म में प्रियंका और राजकुमार पति पत्नी के रूप में दिखाई दिए हैं|

ऋतिक रोशन के फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो वह आखिरी बार सिल्वर स्क्रीन पर सिद्धार्थ आनंद निर्देशित फिल्म 'वॉर' में टाइगर श्रॉफ के साथ लोगों का मनोरंजन करते नज़र आए थे| यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर साल की सबसे बड़ी हिट साबित हुई थी, उनके फैन्स अभिनेता के आने वाले फ़िल्मी प्रोजेक्ट का बेसब्री के साथ इंतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load