हिंदी सिनेमा के मशहूर निर्देशक संजय लीला भंसाली अपने प्रोडक्शन हाउस में तैयार 'ट्यूसडेस एंड फ्रायडेस' को लोगों के सामने प्रस्तुत करने वाले हैं| हाल ही में इस फिल्म के ट्रेलर को टी-सीरिज़ ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर फैन्स के साथ साझा किया है| इसमें पूनम ढिल्लन के बेटे अनमोल ढिल्लन और अभिनेत्री झटलेखा मुख्य भूमिका में नज़र आने वाले हैं।
इस फिल्म के द्वारा अनमोल ढिल्लन बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। वहीं झटलेका की बात करें वह मिस इंडिया 2014 की पहली रनरअप रह चुकी है, फिल्म के ट्रेलर की बात करें तो इसमें रोमांस, कॉमेडी और डांस सब कुछ देखने को मिलता है, अनमोल और झटलेका के प्यार में नजदीकीयों के बाद एक ट्विस्ट आता ही जो इसकी कहानी को ट्यूसडेज एंड फ्राइडेज वाला प्यार बना देता है। इन दोनों की लवस्टोरी आगे कौन सा मोड़ लेगी? ये आपको फिल्म में पता चलेगा| देखिये ट्रेलर-
'ट्यूसडेस एंड फ्रायडेस' फिल्म का निर्देशन और लेखन कार्य तरनवीर सिंह ने सम्भाला है। भंसाली प्रोडक्शन हाउस और SCIPL द्वारा प्रोड्यूस इस प्रोजेक्ट को 9 फरवरी 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज़ किया जाएगा| हिंदी सिनेमा प्रेमी इस नई जोड़ी को पर्दे पर देखने के लिए बेताब दिखाई दे रहे हैं|
भंसाली के नए प्रोजेक्ट 'ट्यूसडेस एंड फ्रायडेस' का शानदार रोमांटिक ट्रेलर रिलीज़!
Saturday, January 30, 2021 17:14 IST


