Bollywood News


आयुष्मान खुराना स्टारर 'डॉक्टर जी' में हुई इस खूबसूरत अभिनेत्री की एंटरी!

आयुष्मान खुराना स्टारर 'डॉक्टर जी' में हुई इस खूबसूरत अभिनेत्री की एंटरी!
बॉलीवुड की हिट मशीन नाम से मशहूर अभिनेता आयुष्मान खुराना आज अपने बेहतरीन अभिनय के कारण लोगों के दिलों में एक अलग जगह बना चुके हैं| वर्तमान समय में अभिनेता ऑफबीट फिल्मों पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं जिसके चलते वह निर्माताओं की पहली पसंद बने हुए हैं| बता दें कि जंगली पिक्चर्स के साथ 'बरेली की बर्फी' और 'बधाई हो' जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता अब उनके साथ एक और फिल्म साथ बनाने जा रहे हैं जिसका नाम 'डॉक्टर जी' है। अब खबर आ रही है कि इसमें उनके साथ हिंदी सिनेमा की युवा खूबसूरत अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह दिखाई देंगी|

'डॉक्टर जी' फिल्म को लेकर रकुल प्रीत ने हाल ही में पत्रकारों से बात करते हुए कहा है कि, "मैं डॉक्टर जी का हिस्सा बनने के लिए बहुत उत्साहित हूं। मेरे अलावा इस फिल्म में कई कलाकार हैं जो अपने कोस्टार आयुष्मान खुराना के साथ शुरू कर रहे हैं। मैं जंगल पिक्चर्स और निर्देशक अनुभूति कश्यप की शुक्रगुजार हूँ।" अभिनेत्री ने अपनी इन्स्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट भी शेयर की है जिसको देखने के बाद फैन्स काफी खुश और उत्साहित नज़र आ रहे हैं| देखिये-



बॉलीवुड कि युवा अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंह ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत कन्नड़ फिल्म 'गिल्ली' के द्वारा की थी, इसके बाद उन्हें कई तमिल फिल्मों में देखा गया था| रकुल ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू साल 2014 में रिलीज़ हुई फिल्म 'यारियां' के द्वारा किया था। इस फिल्म में उनके बेहतरीन अभिनय की काफी सराहना हुई थी|

End of content

No more pages to load