Bollywood News


एक बार फिर आलिया भट्ट के साथ गुलू-गुलू करते दिखेंगे रणवीर सिंह!

एक बार फिर आलिया भट्ट के साथ गुलू-गुलू करते दिखेंगे रणवीर सिंह!
हिंदी सिनेमा के सबसे उर्जावान अभिनेता रणवीर सिंह और खूबसूरत अभिनेत्री आलिया भट्ट सुपरहिट फिल्म 'गली बॉय' में एक साथ नज़र आए थे, इसको 2019 में बड़े पर्दे पर रिलीज़ किया गया था। बॉलीवुड गलियारे से मिली खबरों के मुताबिक यह जोड़ी एक बार फिर करण जौहर की आगामी फिल्म में अपने रोमांस के द्वारा लोगों का मनोरंजन करती नज़र आने वाली है|

आलिया ने करण की 2012 में रिलीज़ हुई फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से डेब्यू किया था और अब यह तीसरा मौका होगा, जब वह निर्माता के साथ नज़र आएंगी| वहीं रणवीर सिंह की बात करें तो वह पहली बार करण के साथ काम करते दिखाई देने वाले हैं| इस खबर के सामने आते ही दोनों के फैन्स काफी उत्साहित नज़र आ रहे हैं|

फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो आलिया भट्ट इस समय संजय लीला भंसाली की 'गंगूबाई काठियावाड़ी', और साउथ फिल्म 'आरआरआर ' की शूटिंग में व्यस्त हैं| इसके अलावा उन्होंने आयन मुखर्जी निर्देशित 'ब्रह्मास्त्र' का शूट पूरा कर लिया है| वहीं रणवीर सिंह आने वाले समय में कबीर खान निर्देशित फिल्म '83' में पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ दिखाई देने वाले हैं| दोनों के फैन्स इनकी सभी फिल्मों के रिलीज़ होने का बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load