Bollywood News


अनुष्का की हमशक्ल जूलिया माइकल ने वामिका की पहली तस्वीर देख कही ये बात!

अनुष्का की हमशक्ल जूलिया माइकल ने वामिका की पहली तस्वीर देख कही ये बात!
अगर आपको पता हो अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के घर 11 जनवरी को एक नन्ही परी ने जन्म लिया है| हाल ही में इस लव बर्ड ने इन्स्टाग्राम पर बेटी की पहली तस्वीर शेयर करते हुए उसके नाम के बारे में फैन्स को बताया है| इन्होने अपनी बेटी का नाम मां दुर्गा का एक नाम वामिका रखा है, इस फोटो को देखने के बाद हिंदी सिनेमा से लेकर हॉलीवुड तक सभी कमेंट बॉक्स में शुभकामनाएँ दे रहे हैं|

हाल ही में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की इस फोटो पर कमेंट करते हुए अनुष्का की हमशक्ल जूलिया माइकल ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है| इस अमेरिकन सिंगर और एक्ट्रेस ने कमेंट बॉक्स में उन्हें बधाई दी, उनकी यह प्रतिक्रिया सोशल मीडिया यूजर्स का काफी ध्यान आकर्षित कर रही है| देखिये-



अगर आपको पता हो तीन साल तक डेटिंग करने के बाद दिसंबर 2017 में यह स्टार कपल शादी के बंधन में बंध गया था। विराट ने 11 जनवरी 2021 को सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए फैंस को खुशखबरी दी थी। उन्होंने लिखा था कि, "हम दोनों को यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। हम आपके प्‍यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी हैं|"

End of content

No more pages to load