Bollywood News


प्रभास और सैफ अली खान के बिग बजट प्रोजेक्ट 'आदिपुरुष' की शूटिंग शुरू!

प्रभास और सैफ अली खान के बिग बजट प्रोजेक्ट 'आदिपुरुष' की शूटिंग शुरू!
बता दें कि सैफ अली खान ने फिल्म' तानाजी: द अनसंग वॉरियर' में खलनायक की जबरदस्त भूमिका निभाई थी| कुछ समय पहले पता चला था कि साउथ सुपरस्टार प्रभास के साथ 'आदिपुरुष' में एक बार फिर से खलनायक की भूमिका निभाते नज़र आएगें| इसमें वह प्रभास के विपरीत रावण के किरदार में दिखाई देने वाले हैं, हाल ही में खबर मिली है कि इस बिग बजट फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी गई है| इस बात की जानकारी निर्देशक निर्देशक ओम राउत ने ट्विटर पर फैन्स के साथ साझा की है|

कुछ दिनों पहले ही बाहुबली स्टार प्रभास ने निर्देशक ओम राउत के साथ अपने अगले प्रोजेक्ट 'आदिपुरुष' की आधिकारिक घोषणा की थी| इसके बाद उनके विपरीत सैफ को कास्ट किए जाने की खबरें भी सामने आई थी। हाल ही में ओम राउत ने ट्विटर पर पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "#आदिपुरुष आरंभ|" इस खबर के सामने आते ही सिनेमा प्रेमी काफी खुश और उत्साहित नज़र आ रहे हैं और वह कमेंट बॉक्स में जमकर अपनी सकारात्मक प्रतिक्रिया दे रहे हैं| देखिये-



खबरों के अनुसार फिल्म मेकर्स इसमें श्री राम की मां कौशल्या का किरदार निभाने के लिए हेमा मालिनी को अपोच कर रहे हैं। बता दें की इस फिल्म में प्रभास श्रीराम का किरदार निभा रहे हैं और सैफ अली खान रावण की भूमिका में हैं|

अभी सीता के रोल के लिए किसी एक्ट्रेस का नाम सामने नही आया है, प्रभास ने कुछ समय पहले एक बयान में कहा था कि, "हर भूमिका और हर चरित्र अपनी चुनौतियों के साथ आता है, लेकिन इस तरह के चरित्र को चित्रित करना एक गर्व भरी जिम्मेदारी होती है।" इस फिल्म को हिंदी और तेलुगु में शूट किया जाएगा और बाद में इसे तमिल, मलयालम, कन्नड़ और कई अन्य विदेशी भाषाओं में डब किया जाएगा।

End of content

No more pages to load