Bollywood News


हॉलीवुड सिंगर रिहाना ने किया किसान आंदोलन को सपोर्ट तो कंगना की ये थी प्रतिक्रिया!

हॉलीवुड सिंगर रिहाना ने किया किसान आंदोलन को सपोर्ट तो कंगना की ये थी प्रतिक्रिया!
अगर आपको पता हो केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसानों आंदोलन को 70 दिन बीत चुके हैं| वर्तमान समय में दिल्ली के साथ लगते सभी राज्यों की सीमाओं पर सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है और प्रदर्शन जगहों पर इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है| हाल ही में हॉलीवुड की पॉप सिंगर रिहाना ने ट्विट करते हुए किसान प्रोटेस्ट का समर्थन किया है, इसके बाद बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने उनके इस ट्विट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए खूब खरी-खोटी सुनाई है|

रिहाना ने ट्विट करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "हम इस बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं ?! #FarmersProtest|" इसके बाद कंगना रनौत ने अपनी नाराज़गी जाहिर करते हुए ट्विट पर लिखा कि, "कोई भी इस बारे में इसलिए बात नहीं कर रहा है क्योंकि ये किसान नहीं बल्कि आतंकवादी हैं जो देश को बाटना चाहते हैं| ताकि चीन हम पर कब्ज़ा कर ले और USA जैसी कॉलोनी बना दे, शांति से बैठो बेफकूफ, हम तुम जैसे मूर्ख नहीं है जो देश को बेच दे|" इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने कंगना को ट्रोल करना शुरू कर दिया है| देखिये-



पिछले कई दिनों से देश में किसानों का विरोध प्रदर्शन चल रहा हैं और आम जनता से लेकर कई बॉलीवुड सितारे उनका समर्थन कर रहे हैं, जिसमें दिलजीत दोसांझ, प्रियंका चोपड़ा, सोनम कपूर का नाम शामिल है| कुछ समय पहले कंगना रनौत और पंजाबी गायक-अभिनेता दिलजीत दोसांझ के बीच ट्विटर पर काफी घमासान हुआ था| बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत इस समय सोशल मीडिया पर पंजाबी सेलेब्स के निशाने पर हैं।

End of content

No more pages to load