Bollywood News


किसान आंदोलन के उपर अक्षय कुमार और अजय देवगन ने कही इतनी बड़ी बात!

किसान आंदोलन के उपर अक्षय कुमार और अजय देवगन ने कही इतनी बड़ी बात!
केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसानों के आंदोलन को 70 दिन बीत चुके हैं| हाल ही में हॉलीवुड की पॉप सिंगर रिहाना ने ट्विट करते हुए किसान प्रोटेस्ट का समर्थन किया था, इसके बाद बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने उनके इस ट्विट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए खूब खरी-खोटी सुनाई थी| अब बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार और अजय देवगन जैसे कलाकारों ने भी ट्विट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया लोगों के साथ साझा की है|

हाल ही में अक्षय कुमार ने विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए कैप्शन में लिखा है कि, "किसान हमारे देश का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उनके मुद्दों को हल करने के लिए किए जा रहे प्रयास स्पष्ट हैं। मतभेद पैदा करने वाले शख्स पर ध्यान देने के बजाय इसे सुलझाने का काम करें।" इसके बाद अजय देवगन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि, " भारत और भारतीय नीतियों के खिलाफ किसी भी झूठे प्रचार के बहकावे में ना आए। इस वक्त सभी का एकजुट रहना बेहद जरूरी है।" इन दोनों स्टार्स की यह सकारात्मक प्रतिक्रिया लोगों का काफी ध्यान आकर्षित कर रही है| देखिये-





आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विदेश मंत्रालय की और से जारी बयान में कहा गया है, "भारत की संसद ने पूरी चर्चा के बाद कृषि क्षेत्र में सुधार के लिए कानून पास किए थे। ये कानून किसानों को बड़ा बाजार मुहैया कराएंगे और उनके लिए अपनी फसल बेचना पहले से आसान होगा।

ये कानून पारिस्थितिक और आर्थिक रूप से स्थायी खेती का रास्ता भी साफ करते हैं। भारत के किसानों के एक छोटे से हिस्से के मन में कानूनों को लेकर कुछ संशय हैं।" इस समय सभी प्रदर्शन स्थलों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और कई जगहों पर इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है| अब तो समय ही बताएगा कि किसानों का यह आंदोलन कहाँ जाकर खत्म होगा|

End of content

No more pages to load