Bollywood News


'गुड लक जैरी' के शूट से जान्हवी कपूर का खूबसूरत अंदाज़ वायरल!

'गुड लक जैरी' के शूट से जान्हवी कपूर का खूबसूरत अंदाज़ वायरल!
दिल्ली में कृषि बिलों को लेकर चल रहे किसान आंदोलन का असर काफी समय से बॉलीवुड पर भी दिखने लगा है। कुछ दिनों पहले बॉलीवुड की युवा अभिनेत्री जान्हवी कपूर पंजाब में अपनी आगामी फिल्म 'गुड लुक जैरी' की शूटिंग में व्यस्त थी| जिसका फर्स्ट लुक फैन्स को काफी पसंद आया था, मीडिया खबरों की मानें तो इसकी शूटिंग 11 जनवरी से पंजाब के बस्सी पठाना शहर में शुरू हो गई थी, परन्तु किसानों के एक दल ने जहां शूटिंग चल रही थीं वहां पर जमा हो कर इसको रुकवा दिया था| हाल ही में अभिनेत्री ने इन्स्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की है जिसको सोशल मीडिया यूजर्स की अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं|

'गुड लक जैरी' फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ सेनगुप्ता और निर्माण आनंद एल राय कर रहे हैं| इसमें जाह्नवी कपूर के अलावा दीपक डोबरियाल, मीता वशिष्ठ, नीरज सूद और सुशांत सिंह भी अहम भूमिका में दिखाई देने वाले हैं। अभिनेत्री ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "शायद में थोड़ी फ़िल्मी हूँ|" इन तस्वीरों में जान्हवी पंजाब के खेतों में मस्ती करती नज़र आ रही है, उनका यह खुशनुमा अंदाज़ फैन्स को आकर्षित कर रहा है| देखिये-



जान्हवी कपूर के फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो वह आने वाले समय में कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म 'दोस्ताना 2' में नज़र आने वाली हैं| इसके अलावा वह करण जौहर की मल्टी-स्टारर 'तख्त' का भी हिस्सा हैं। इसमें वह अनिल कपूर, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, विक्की कौशल और भूमि पेडनेकर जैसे कलाकारों के साथ मिलकर दर्शकों का मनोरंजन करती नज़र आएगीं| अभिनेत्री के फैन्स सभी फिल्मों के रिलीज़ होने के बेताबी के साथ इंतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load