Bollywood News


किसान आंदोलन के उपर लता मंगेशकर से लेकर विराट कोहली तक इन सभी ने दी प्रतिक्रिया!

किसान आंदोलन के उपर लता मंगेशकर से लेकर विराट कोहली तक इन सभी ने दी प्रतिक्रिया!
अगर आपको पता हो इस समय केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानूनों पर दिल्ली सीमा पर किसानों का आंदोलन चल रहा है| इस आंदोलन ने अब अंतरराष्ट्रीय मोड़ ले लिया है, कुछ समय पहले पॉप सिंगर रिहाना, पर्यावरण एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग और मिया खलीफा जैसी कुछ मशहूर सेलेब्स ने भी अपना समर्थन दिया था| हाल ही में भारत की मशहूर हस्तियों जैसे अक्षय कुमार, अजय देवगन, एकता कपूर, विराट कोहली भारत रत्न लता मंगेशकर और सचिन तेंदुलकर तक सभी ने इस मुद्दे पर अपनी राय रखी है|

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलकर ने ट्विट करते हुए कहा कि, "भारत की संप्रभुता के साथ समझौता नहीं कर सकते, विदेशी ताकतें सिर्फ देख सकती हैं लेकिन हिस्सा नहीं ले सकतीं| भारत को भारतीय जानते हैं और भारत के लिए फैसला भारतीयों को ही लेना चाहिए, आइए एक राष्ट्र के तौर पर एकजुट रहें|" उनकी इस प्रतिक्रिया के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी अपनी राय कमेंट बॉक्स में बता रहे हैं| देखिये कुछ ट्विट-









पॉप सिंगर रिहाना के ट्वीट के बाद भारतीय विदेश मंत्रालय की और से आधिकारिक तौर पर बयान जारी किया गया था, जिसमें कहा गया था कि भारत की संसद ने पूरी बातचीत के बाद कृषि कानूनों में सुधारवादी कानून पारित किया है| ये सुधार किसानों को बड़ा मार्केट और सहूलियत प्रदान करेगा, भारत के कुछ हिस्सों के किसानों के बहुत छोटे से हिस्से को इन सुधारों पर शक है| इस समय सभी प्रदर्शन स्थलों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और कई जगहों पर इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है|

End of content

No more pages to load