Bollywood News


कंगना रनौत ने क्रिकेटर रोहित शर्मा को इस बात पर कहा 'धोबी का कुत्ता'!

कंगना रनौत ने क्रिकेटर रोहित शर्मा को इस बात पर कहा 'धोबी का कुत्ता'!
जब से अमेरिकी पॉप स्टार रिहाना ने किसान आंदोलन का समर्थन किया है तभी से ट्विटर पर घमाशन छिड़ा हुआ है| जब इंटरनेशनल हस्तियों ने इस आंदोलन का समर्थन किया तो केंद्र सरकार ने अपनी कड़ी प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर शेयर की थी| कुछ समय पहले बॉलीवुड कलाकारों से लेकर क्रिकेटरों जैसे सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली तक सभी ने अपनी राय लोगों के साथ साझा की थी| हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर रोहित शर्मा ने भी ट्विट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी, जिसके बाद कंगना रनौत ने उनको आड़े-हाथों ले लिया|

बता दें कि मशहूर पॉप गायिका रिहाना और पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग जैसी हस्तियों ने किसान आंदोलन का समर्थन किया है| बॉलीवुड के कई अभिनेताओं, क्रिकेटरों और केंद्रीय मंत्रियों ने सरकार के बयान का समर्थन करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की हैं| रोहित शर्मा ने भी 'इंडिया टूगेदर' हैशटैग के साथ पोस्ट की, जिसके उपर कंगना ने ट्विटर पर लिखा कि, "सारे क्रिकेटर्स धोबी का कुत्ता ना घर का ना घाट का जैसे क्यों साउंड कर रहे हैं? किसान ऐसे कानूनों के खिलाफ क्यों होंगे जो उनकी भलाई के लिए हैं, ये आतंकी हैं जो बवाल मचा रहे हैं, कह दो ना इतना डर लगता है?" अभिनेत्री की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उनको ट्रोल करना शुरू कर दिया है| देखिये-



विदेश मंत्रालय की और से सोशल मीडिया पर जारी नोट में कहा गया था कि "भारत की संसद ने पूरी चर्चा के बाद कृषि क्षेत्र में सुधार के लिए कानून पास किए थे। ये कानून किसानों को बड़ा बाजार मुहैया कराएंगे और उनके लिए अपनी फसल बेचना पहले से आसान होगा। भारत के किसानों के एक छोटे से हिस्से के मन में कानूनों को लेकर कुछ संशय हैं।" जब से यह नोट जारी हुआ है तभी से लोगों का गुस्सा और ज्यादा बढ़ गया है|

End of content

No more pages to load