Bollywood News


मनोज बाजपेयी स्टारर 'द फैमिली मैन 2' पर मेकर्स ने दी रिलीज़ की महत्वपूर्ण जानकारी!

इस समय हर कोई अमेज़न प्राइम वीडियो की बहुप्रतीक्षित वेब सीरिज़ वेब 'द फैमिली मैन 2' के रिलीज़ होने का बेताबी के साथ इंतजार कर रहा है। हाल ही में इसकी रिलीज़ के बारे में शो मेकर्स ने फैन्स को इन्स्टाग्राम पर जानकारी देते हुए नोट जारी किया है। इसका टीज़र वीडियो काफी पसंद किया गया था, इसको देखने के बाद दर्शकों की उत्सुकता और ज्यादा बढ़ गई थी|

'द फैमिली मैन 2' के नए सीजन में मनोज बाजपेयी फिर से अपने किरदार श्रीकांत तिवारी के द्वारा लोगों का मनोरंजन करते नज़र आने वाले हैं| हाल ही में शो मेकर्स ने ट्विटर पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि, "हम जानते हैं कि आप 'द फैमिली मैन' के नए सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हम वास्तव में इस प्यार के आभारी हैं। हमारे पास आपके लिए एक अपडेट है।

'फैमिली मैन सीजन 2' का प्रीमियर इस गर्मी अमेजन प्राइम पर होगा। हम आपके लिए एक दमदार सीजन पेश करने के लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं और हमें पूरा यकीन है कि आप इसे पसंद करेंगे। हमें इसे आपके सामने पेश करने का बेसब्री से इंतजार है।" इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट बॉक्स में अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं| देखिये-



इस बार सीरिज़ में समांथा अक्किनेनी भी अपने डिजिटल डेब्यू के लिए तैयार हैं, इसमें वह एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। तेलुगु और तमिल फिल्म उद्योगों में अपना करियर बनाने के बाद अभिनेत्री हिंदी भाषी दर्शकों का दिल जीतने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह वेब सीरिज़ हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगु भाषा में भी जारी की जाएगी|

End of content

No more pages to load