Bollywood News


बिग बॉस 14 वीकेंड का वार: राखी पर खूब बरसा सलमान का गुस्सा!

बिग बॉस 14 वीकेंड का वार: राखी पर खूब बरसा सलमान का गुस्सा!
बिग बॉस 14 का आने वाला एपिसोड यानि वीकेंड का वार काफी मजेदार होने वाला है| इस बार शो के होस्ट सलमान खान राखी सावंत की तारीफ नही बल्कि उनके उपर अपने जुबानी तीर चलाते नज़र आने वाले हैं| इस बार अभिनेता सभी घर वालों पर बरसते दिखाई देने वाले हैं, हाल ही में शो मेकर्स ने इसका नया प्रोमो रिलीज़ किया है जिसमें सलमान, राखी द्वारा अभिनव के साथ किए गए अभ्रद व्यवहार के लिए उनके उपर भड़कते नज़र आ रहे हैं|

अगर आपको पता हो राखी ने कई बार अभिनव शुक्ला को इम्प्रेस करने के चक्र में सारी हद पार की है| इस प्रोमो में आप देख सकते हैं कि सलमान खान कहते दिखाई दे रहे हैं, घर में हर कोई अपनी मनमानी करता है और फिर कहता है कि कंटेंट के लिए किया| 'भाड़ में गया कंटेंट, जो हरकतें हो रही हैं घर के अंदर आप लोग बोल रहे हैं और वहीं हम दिखा रहे हैं| इसके बाद सलमान ने राखी से कहा कि, "राखी लांछन लगाती हैं आप लोगों पर, उनके चरित्र पर सवाल उठाती हो|

इसके उपर राखी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, "नहीं बोलना लेकिन..." इसपर सलमान उन्हें टोकते हुए कहा, "लेकिन-वेकिन कुछ नहीं, मैंने हमेशा आपको सपोर्ट किया| लेकिन अगर ये एंटरटेनमेंट है तो हमको ये एंटरटेनमेंट चाहिए नहीं, अगर आप अपने आपको लाइन क्रॉस करने से नहीं रोक सकती तो आप इस वक्त ये शो छोड़कर जा सकती हैं| बता दें कि जब से राखी ने अभिनव को ठरकी बोला है तभी से उनकी फैन फोल्लोविंग कम हो गई है| देखिये प्रोमो-





अंत में बिग बॉस 14 के होस्ट सलमान ने दरवाज़ा खुलवा दिया, ये देखकर अभिनव शुक्ल, रुबीना दिलैक, निक्की तंबोली समेत सभी घरवाले हैरान रह गए| इस प्रोमो को देखने के बाद फैन्स आने वाले एपिसोड के लिए काफी उत्सुक नज़र आ रहे हैं|

End of content

No more pages to load