Bollywood News


सलमान खान को काला हिरण मामले में जोधपुर कोर्ट से मिली राहत!

सलमान खान को काला हिरण मामले में जोधपुर कोर्ट से मिली राहत!
अभी-अभी खबर मिली है कि राजस्थान हाईकोर्ट ने बॉलीवुड सुल्तान सलमान खान को काला हिरण शिकार मामले में जोधपुर की अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंस के द्वारा छह फरवरी को पेश होने की अनुमति दे दी थी। इससे पहले अभिनेता ने सलमान ने राजस्थान हाईकोर्ट में याचिका दायर कर उन्हें काला हिरण शिकार मामले में दोषी ठहराए जाने के खिलाफ दायर अपील पर सुनवाई के लिए व्यक्तिगत रूप से पेश होने संबंधी न्यायालय के निर्देश से छूट देने का अनुरोध किया गया था, इसके साथ-साथ मुंबई से ही सभी कारवाई कराने की अनुमति मांगी थी|

अब जोधपुर अदालत ने अभिनेता के वकील की उस दलील को स्वीकार कर लिया है| मीडिया खबरों की मानें तो अभिनेता के वकील ने कोविड-19 महामारी के दौरान मुंबई से जोधपुर की यात्रा करने से स्वास्थ्य को खतरा होने का ज़िक्र किया था। इसके बाद मुख्य न्यायाधीश इंद्रजीत महंती और दिनेश मेहता ने वकील की मांग को स्वीकार कर लिया है|

अगर आपको पता हो यह मामला अक्टूबर 1998 का है, जब राजश्री प्रोडक्शन्स की फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' की शूटिंग के दौरान सलमान खान पर काले हिरण का शिकार करने का आरोप लगा था। सलमान के अलावा सैफ अली खान, नीलम, तब्बू और सोनाली बेंद्रे जैसे कलाकारों के खिलाफ भी केस दर्ज़ किया गया था|

End of content

No more pages to load