Bollywood News


बॉलीवुड की मोहक अदाकारा नोरा फतेही के जन्मदिन पर कुछ महत्वपूर्ण जानकारी!

बॉलीवुड की मोहक अदाकारा नोरा फतेही के जन्मदिन पर कुछ महत्वपूर्ण जानकारी!
बॉलीवुड की मशहूर आईटम डांसर नोरा फतेही ने अपने डांस से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है| उन्होंने अपने डांस से बॉलीवुड फिल्मों में धमाल मचाने के साथ-साथ वह स्टेज पर भी आग लगाती नज़र आती हैं| आज यानि 6 फरवरी को नोरा अपना 29 जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं, उनका जन्म 1992 में कनाडा में हुआ था। हिंदी सिनेमा में आने से पहले अभिनेत्री को काफी स्ट्रगल करना पड़ा था|

नोरा फतेही ने एक बार पत्रकारों से बात करते हुए कहा था कि, "मेरी पहली जॉब टेलीकॉलर की थी, इसको मैने छह महीने तक किया था| इसके बाद मैंने एक कॉफी शॉप में वेटरस का भी काम किया था|" अभिनेत्री की इन बातों को सुनकर अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि बचपन के दिनों में भी वह कितनी परिश्रमी रही हैं|

यह बॉलीवुड अभिनेत्री अंगद बेदी को डेट कर चुकी हैं और कई दिनों तक रिलेशन में रहने के बाद दोनों ने अलग होने का फ़ैसला कर लिया था| इस जोड़े का ब्रेकअप उस समय काफी सुर्ख़ियों में रहा था| फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो नोरा आने वाले समय में अजय देवगन अभिनीत फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में नज़र आने वाली हैं| खबरों की मानें तो इस फिल्म में वह अपने डांस का जलवा दिखाती हुई नज़र आएंगी, उनके फैन्स इसके रिलीज़ होने का इंतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load