Bollywood News


पूल में सिक्स पैक्स एब्स का प्रदर्शन करते दिखे टाइगर श्रॉफ, देखिये तस्वीर!

पूल में सिक्स पैक्स एब्स का प्रदर्शन करते दिखे टाइगर श्रॉफ, देखिये तस्वीर!
टाइगर श्रॉफ लोगों के बीच अपने शानदार एक्शन सीन और डांस के लिए काफी लोकप्रिय हैं| वह अक्सर सोशल मीडिया पर स्टंट करते हुए की वीडियो फैन्स के साथ साझा करते रहते हैं। हाल ही में टाइगर ने इन्स्टाग्राम पर खुद की एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह पूल के अंदर अपने सिक्स पैक्स एब्स को फ्लॉन्ट करते नज़र आ रहे हैं|

इस तस्वीर में टाइगर रेड स्विमिंग शॉर्ट्स पहने काफी आकर्षक नज़र आ रहे हैं। अभिनेता के शानदार एब्स और मसल्स लोगों का काफी ध्यान आकर्षित कर रहे हैं, पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, "अगर हर रविवार इसी तरह होता।"| उनके शानदार लुक को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट बॉक्स में अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं| देखिये-



आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टाइगर श्रॉफ, विकास बहल निर्देशित 'गणपत' स्पोर्ट्स-ड्रामा फिल्म में नज़र आने वाले हैं| इसमें वह पहली बार एक बॉक्सर का किरदार निभाते दिखाई देंगे। विकास काफी समय से स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं और टाइगर, जिन्हें रेस्लिंग और बॉक्सिंग पसंद है, इस टाइप की एक फिल्म पर काम करना चाह रहे थे। जब विकास ने उन्हें स्क्रिप्ट सुनाई, तो टाइगर ने तुरंत हाँ कर दी। अभिनेता के फैन्स इसके रिलीज़ होने का बेताबी के साथ इंतजार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load