Bollywood News


टीवी एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ पर लगा पोर्न फिल्मों में काम करने का आरोप, मिली ये सज़ा!

हाल ही में मनोरंजन दुनिया से मिली खबरों से पता चला है कि टीवी एक्ट्रेस और मॉडल गहना वशिष्ठ को मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है| मीडिया खबरों की मुताबिक उनके उपर पोर्न फिल्मों में काम करने और उनको इंटरनेट पर अपलोड करने का आरोप लगा है| मुंबई पुलिस का आरोप है कि गहना इरोटिक और बोल्ड फिल्मों की शूटिंग करने वाले एक गिरोह के साथ मिली हुई थी|

इतने गंभीर आरोपों के बाद ही अभिनेत्री को गिरफ्तार किया गया है और मामले की जाँच करने के बाद ही उनके उपर उचित कारवाई की जाएगी| गहना के बारे में बात करें तो वह अक्सर अपनी हॉट और आकर्षक तस्वीरों के कारण सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं, अभिनेत्री 2012 में मिस एशिया बिकिनी प्रतियोगिता अपने नाम कर चुकी हैं| इसके बाद उन्होंने हिंदी और साउथ की फिल्मों में भी काम किया था|

गहना वशिष्ठ को सबसे ज्यादा लोकप्रियता एकता कपूर की मशहूर वेब सीरीज़ गंदी बात से प्राप्त हुई थी| वह अपने फैन्स को खुश रखने का मौका नही छोड़ती और आए दिन सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी हॉटनेस का प्रदर्शन करती रहती हैं और अक्सर लाइव वीडियो चैट्स से उनका मनोरंजन करती दिखाई देती हैं|

End of content

No more pages to load