Bollywood News


इस आतंक से परेशान लोगों ने सोनू सूद से मांगी मदद, अभिनेता बोले यही बचा था!

इस आतंक से परेशान लोगों ने सोनू सूद से मांगी मदद, अभिनेता बोले यही बचा था!
पिछले साल कोरोना महामारी के कारण लगे लॉकडाउन के दौरान पैदल पलायन कर रहे मजदूरों के लिए बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद मसीहा बनकर सामने आए थे। वह खुद सड़क पर उतरे थे और गरीब, जरूरतमंद मजदूरों का हाथ पकड़ा था, वर्तमान समय में हाल ऐसा है कि लोग किसी भी काम के लिए उनसे मदद मांगते नज़र आते हैं| हाल ही में एक सोशल मीडिया यूजर्स ने ट्वीटर पर सोनू सूद से बंदर भगाने की मांग रखी है, अभिनेता ने भी इसके उपर अपनी मजेदार प्रतिक्रिया दी है|

बासु गुप्ता एक ट्विटर यूजर ने सोनू सूद को टैग करते पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि, "सोनू सूद सर, हमारे गाँव में एक लंगूर बंदर के आतंक के कारण दर्जनो लोग घायल हो चुके हैं, अतः आपसे निवेदन है कि बंदर को हमारे गाँव से कही दूर जंगल में भिजवा दीजिए|" इस पोस्ट के बाद सोनू ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि, "बस अब बंदर पकड़ना ही बाकी रह गया था दोस्त, पता भेज, यह भी करके देख लेते हैं|" उनके इस मजेदार अंदाज़ को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है|



कुछ समय पहले खबर आई थी कि सोनू सूद ने जूही के एबी नायर रोड पर स्थित अपनी शक्ति सागर नामक 6 मंजिला आवासीय इमारत को होटल में बदल दिया था। इसी वजह से अभिनेता के खिलाफ बीएमसी ने जुहू पुलिस को केस दर्ज करने के लिए कहा था| सोनू के फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो वह आने वाले समय में ई निवास और राज शांडिल्य निर्देशित फिल्म 'किसान' में नज़र आने वाले हैं| अभिनेता के फैन्स इसके रिलीज़ होने बेताबी के साथ इंतजार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load