Bollywood News


टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी ने दिया बेटे को जन्म, पति ने इस अंदाज़ में दी गुड न्यूज़!

टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी ने दिया बेटे को जन्म, पति ने इस अंदाज़ में दी गुड न्यूज़!
अभी-अभी खबर मिली है कि टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी मां बन गई हैं, अभिनेत्री ने एक लड़के को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी पति रोहित रेड्डी ने अनीता के साथ की एक रोमांटिक तस्वीर इन्स्टाग्राम पर शेयर करते हुए दी है| इस खबर के सामने आते ही दोनों के फैन्स जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं|

अगर आपको पता हो कुछ समय पहले टीवी प्रोड्यूसर एकता कपूर के घर में अनीता हसनंदानी की गोदभराई की रस्म की गई थी। जिसमें टेलीविजन इंडस्ट्री के अनेक सितारे उनको बधाई देने पहुंचे थे| हाल ही रोहित ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "ओह बॉय|" टीवी कलाकार सोशल मीडिया के माध्यम से घर के नए मेहमान को आने वाले जीवन की शुभकामनाएँ दे रहे हैं| देखिये-



एकता कपूर के घर हुई अनीता की गोद भराई रस्म में पर्ल वी पुरी, क्रिस्टल डिसूजा और सनाया इरानी के अलावा कई टीवी कलाकार पहुंचे थे। बता दें कि रोहित रेड्डी और अनीता 'नच बलिए सीजन 9' में एक साथ नज़र आए थे। इसके अलावा अनीता हसनंदानी लोकप्रिय सीरियल 'ये है मोहब्बतें' और 'नागिन' में भी काम कर चुकी हैं|

End of content

No more pages to load