Bollywood News


बिग ब्रेकिंग: ताहिरा कश्यप और एकता कपूर की शॉर्ट फिल्म 'बिट्टू' ऑस्कर टॉप 10 में शामिल!

बिग ब्रेकिंग: ताहिरा कश्यप और एकता कपूर की शॉर्ट फिल्म 'बिट्टू' ऑस्कर टॉप 10 में शामिल!
जब नए साल 2021की शुरुआत हुई थी तो निर्माता एकता कपूर, ताहिरा कश्यप खुराना, गुनीत मोंगा और रुचिका कपूर सभी ने मिलकर अपने प्रोड्क्शन हाउस 'इंडियन वूमन राइजिंग' को लॉन्च किया था। इसके तुरंत बाद उन्होंने अपने पहले प्रोजेक्ट एक शॉर्ट फिल्म 'बिट्टू' की घोषणा कर दी। इसका निर्देशन कार्य करिश्मा देव दुबे ने संभाला और सभी का ध्यान अपनी कहानी को और आकर्षित कर लिया|

इसके बाद यह फिल्म ऑस्कर 2021 की दौड़ में भी अपनी जगह बनाने में कामयाब हो गई। हाल ही में 'द एकेडमी' ने शॉर्टलिस्ट की गई फिल्में की लिस्ट जारी की थी जिसको ताहिरा ने अपने इन्स्टाग्राम पर फैन्स के साथ शेयर किया है। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "बिट्टू 93वें अकादमी पुरस्कार के लिए शीर्ष 10 में है! इसलिए हम शांत नही रह सकते, क्योंकि यह 'इंडियन वूमन राइजिंग' के तहत हमारा पहला प्रोजेक्ट है, यह एक बहुत खास है ..आप सभी रॉकस्टार हैं।" इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट बॉक्स में जमकर अपनी सकारात्मक प्रतिक्रिया दे रहे हैं| देखिये-



शॉर्ट फिल्म 'बिट्टू' एक सच्ची घटना पर आधारित कहानी है, जिसमें दो लड़कियों के बीच दोस्ती को बड़े ही प्यार भरे अंदाज़ में लोगों के सामने प्रस्तुत किया गया है| हिमालय की घाटियों के बीच असली बच्चों को कास्ट करने से लेकर पहाड़ों की पृष्ठभूमि को दिखाने तक, इसका हर सीन आपका मनोरंजन करेगा।

End of content

No more pages to load