Bollywood News


मीरा राजपूत ने बिकिनी पहन इस तरह किया अपने हॉट फिगर का प्रदर्शन!

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और मीरा राजपूत कपूर अपने बॉन्डिंग को लेकर फैंस के बीच काफी सुर्ख़ियों में बने रहते हैं, कोरोना के कारण हुए लॉकडाउन में शाहिद और मीरा बच्चों के साथ घर पर ही इंजॉय करते नज़र आते थे। हाल ही में मीरा ने अपनी एक बेहद हॉट तस्वीर इन्स्टाग्राम पर फैन्स के साथ शेयर की है इसमें उनका आकर्षक अंदाज़ सोशल मीडिया का तापमान बढ़ाने का काम कर रहा है|

इस तस्वीर में मीरा बिकनी पहन कर स्वीमिंग पूल के किनारे दिलकश अदाओं का जलवा बिखेरती नज़र आ रही हैं| उन्होंने अपने सेक्सी फिगर की तुलना एवकाडो फल से की है, पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, "बिकनी बॉडी एवकाडो की तरह है, आप हमेशा के लिए इसके तैयार होने का इंतजार करते हैं, और इसके खराब होने के लिए बस एक दिन का समय लगता है|" उनके इस कातिलाना अंदाज़ को देखने के बाद फैन्स कमेंट बॉक्स में अपनी सकारात्मक प्रतिक्रिया दे रहे हैं| देखिये-



बता दें कि मीरा अपनी हेल्थ और फिटनेस का अच्छे से ध्यान रखती हैं और वह अक्सर शाहिद कपूर के साथ वर्कआउट करती दिखाई देती हैं। वह सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीर और वीडियो फैन्स के साथ शेयर करती रहती हैं और उनका मनोरंजन करती दिखाई देती हैं|

End of content

No more pages to load