Bollywood News


बिग बॉस 14: बिपाशा बसु ने इस अंदाज़ में किया रुबीना दिलैक को सपोर्ट!

बिग बॉस 14: बिपाशा बसु ने इस अंदाज़ में किया रुबीना दिलैक को सपोर्ट!
हिंदी सिनेमा में अपनी शानदार एक्टिंग के लिए लोकप्रिय बिपाशा बसु ने मशहूर टीवी शो बिग बॉस 14 की प्रतिभागी रुबीना दिलैक को इन्स्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट साझा करते हुए सपोर्ट किया है। अभिनेत्री के इस अंदाज़ को सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं, रुबीना के फैन्स इस समय उनके नाम का हैशटैग चला रहे हैं|

बिपाशा बसु ने इन्स्टा स्टोरी में रुबीना की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि, "बिग बॉस 14 देखा, रुबीना दिलैक बेहद मजबूत लड़की है। जरूर जीतनी चाहिए। उसको बेस्ट ऑफ लक।" रुबीना दिलैक की बिग बॉस 14 के पहले से ही जबरदस्त फैन फॉलोइंग थी, जो अब उनका खुलकर समर्थन करती नज़र आ रही है। देखिये-



अगर आपको पता हो घर के अंदर आए कनेक्शन के फैसले के कारण अभिनव शुक्ला हाल ही में बिग बॉस 14 से बेघर हो गए थे। घर के बहार आते ही उन्होंने एक वीडियो इन्स्टाग्राम पर फैन्स के साथ साझा किया और उनका अभी तक साथ देने के लिए धन्यवाद बोला, उन्होंने फैन्स को रुबीना को सपोर्ट करने के लिए भी कहा|

End of content

No more pages to load