Bollywood News


आमिर खान की बेटी इरा ने वैलेंटाइन डे से पहले ही दिया फैन्स को बड़ा झटका!

आमिर खान की बेटी इरा ने वैलेंटाइन डे से पहले ही दिया फैन्स को बड़ा झटका!
बता दें कि आमिर खान की बेटी इरा खान की सोशल मीडिया पर अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। उन्होंने पिछले साल हुए लॉकडाउन के बीच अपनी कई तस्वीरें और वीडियोज शेयर की थी जिसको काफी पसंद किया गया था। उनके फिल्मों में आने के भी कयास लगते रहे हैं, वह डायरेक्शन की दुनिया में कदम रख चुकी हैं| वैलेंटाइन डे आने ही वाला था कि इरा खान ने अपने प्यार का इजहार पूरी दुनिया के सामने कर दिया है। उन्होंने इन्स्टाग्राम पर अपने पाटनर नुपुर शिखरे के साथ की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए इस बात की जानकारी दी है|

इरा खान दवारा शेयर की गई अपने ब्वॉयफ्रेंड की फ़ोटोज़ इस समय सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रही है| उन्होंने प्रॉमिस डे के मौके पर नुपुर शिखरे से अपने दिल की बात कही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नुपुर शिखरे उनका फिटनेस ट्रेनर हैं, इन तस्वीरों में दोनों एक-दूसरे को प्यार भरी निगाहों से देखते नज़र आ रहे हैं। इरा ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "तुम्हारे साथ और तुम्हारे लिए वादे करना, मेरे लिए सम्मान की बात है।" इसको शेयर करते हुए इरा ने हैशटैग ड्रीम ब्वॉय दिया था, इस पोस्ट को देखने के बाद बॉलीवुड सेलेब्स भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं| देखिये-



इरा खान को अक्सर सोशल मीडिया पर खुद की तस्वीर और वीडियो शेयर करते देखा गया है, इसके द्वारा वह अपने फैन्स के साथ जुड़ी रहती हैं| कुछ समय पहले ही वह अपनी कजिन सिस्टर जयन मैरी की शादी में पहुंची थी और वहीं की कुछ तस्वीरें उन्होंने इन्स्टा पर साझा की है जिनमें उनके साथ नुपुर शिखरे भी नज़र आए थे|

End of content

No more pages to load