Bollywood News


कंगना रनौत स्टारर 'धाकड़' से उनका मजेदार पोस्टर वायरल!

कंगना रनौत स्टारर 'धाकड़' से उनका मजेदार पोस्टर वायरल!
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत इस समय अपने आगामी प्रोजेक्ट 'धाकड़' की वजह से काफी सुर्ख़ियों में चल रही हैं| इसके फोटोज और वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने ट्विटर पर इसका एक मजेदार पोस्टर फैन्स के साथ साझा किया है जो लोगों को बार-बार हंसने के लिए मजबूर कर रहा है|

कंगना रनौत द्वारा शेयर की गई तस्वीर में फिल्म के निर्देशक रजनीश घई भी दिखाई दे रही हैं। पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि "10वीं नाइट शिफ्ट, नॉन स्टॉप एक्शन, 14 घंटे की शिफ्ट जो सुबह जाकर खत्म हुई, लेकिन हमारे चीफ रजनीश घई ऐसे थे, तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा। खैर, मैं पूरी आपकी हूं। जारी रखिए।" उनका यह पोस्ट देखने के बाद फैन्स कमेंट बॉक्स में अपनी शानदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं| देखिये-



कुछ समय पहले ही कंगना ने खुद को सोशल मीडिया पर हॉलीवुड के लोकप्रिय कलाकार मेरिल स्ट्रीप और गैल गडॉट जैसा बता दिया था| थ्रिलर फिल्म 'धाकड़' की बात करें तो यह बड़े पर्दे पर 1 अक्टूबर 2021 को रिलीज़ होगी। कुछ समय पहले कंगना ने फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए इस बात की जानकारी दी थी, इसमें वह हाथों में तलवार लिए लाशों के ढेर के साथ नज़र आई थी| इसमें कंगना के अलावा अर्जुन रामपाल व दिव्या दत्ता भी अहम भूमिका में दिखाई देने वाले हैं|

End of content

No more pages to load