Bollywood News


'राधे श्याम' से प्रभास के नए शानदार पोस्टर रिलीज, वैलेंटाइन डे होगा खास!

'राधे श्याम' से प्रभास के नए शानदार पोस्टर रिलीज, वैलेंटाइन डे होगा खास!
साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार अभिनेता प्रभास ने कुछ समय पहले अपनी 20 वीं फिल्म 'राधे श्याम' का पहला पोस्टर सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ किया था, जिसको काफी पसंद किया गया था| अभिनेता के फैन्स इसके रिलीज़ होने का काफी समय से इंतजार कर रहे हैं, हाल ही में इसका प्री-टीज़र यूट्यूब पर लोगों के साथ शेयर किया गया था| अब प्रभास ने इन्स्टाग्राम पर इसके अलग-अलग कुछ पोस्टर भी शेयर किए हैं|

इस वेलेंटाइन वीक को प्रभास और भी खूबसूरत बनाते हुए फिल्म 'राधेश्याम' से खुद की कुछ झलक शेयर की हैं| इसमें वह रोम की सड़कों पर घूमते नज़र आ रहे हैं, इस बार उनके फैन्स अभिनेता को पूजा हेगड़े के साथ रोमांस करते देखने वाले हैं| पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, "आप सभी को वैलेंटाइन्स डे पर राधेश्याम की एक झलक के साथ मिलता हूँ|" अभिनेता के फैन्स कमेंट बॉक्स में जमकर अपनी सकारात्मक प्रतिक्रिया दे रहे हैं| देखिये-



इसके निर्माताओं ने 'राधेश्याम' के टीजर लॉन्च की भी घोषणा सोशल मीडिया पर कर दी है, जिसे वेलेंटाइन डे की सुबह 9:18 बजे रिलीज़ किया जाएगा| राधा कृष्ण कुमार निर्देशित इस फिल्म में प्रभास के साथ पूजा हेगड़े भी मुख्य भूमिका में दिखाई देने वाली हैं, इसके प्री-टीज़र को लोगों की अच्छी प्रतिक्रियाएं प्राप्त हुई थी। प्रभास आखिरी बार बड़े पर्दे पर सुजीत निर्देशित फिल्म 'साहो' में श्रद्धा कपूर के साथ नज़र आए थे, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुए थी।

End of content

No more pages to load