Bollywood News


रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी का हंसी से भरपूर वीडियो वायरल!

रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी का हंसी से भरपूर वीडियो वायरल!
बॉलीवुड के सबसे उर्जावान अभिनेता रणवीर सिंह ने हाल ही में इन्स्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो साझा करते हुए रोहित शेट्टी की एंटरटेनिंग साइड को लोगों के सामने प्रस्तुत किया है| इसमें वह एक क्लाउन कार राइड का मजे लेते दिखाई दे रहे हैं, सोशल मीडिया यूजर्स इसको देखने के बाद अपनी शानदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं|

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई यह वीडियो आगामी फिल्म 'सर्कस' के सेट से ली गई है, वीडियो में आप देख सकते हैं कि रणवीर ने रोहित को 'देश का सबसे गंभीर स्टंट निर्देशक' कहा है| इसको साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, "रोहित अपना काम काफी गंभीरता से करते हुए|" देखिये-



'सर्कस' की बात करें तो रोहित शेट्टी निर्देशित इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ जैकलीन फर्नांडिज और पूजा हेगड़े भी अहम भूमिका में नज़र आने वाली हैं| इसके अलावा अभिनेता धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म 'तख़्त' में करीना कपूर, जान्हवी कपूर, अनिल कपूर जैसे कलाकारों के साथ मिलकर दर्शकों का मनोरंजन करते दिखाई देने वाले हैं|

End of content

No more pages to load