Bollywood News


कंगना रनौत स्टारर 'धाकड़' के सेट पर लोगों का विरोध प्रदर्शन, इस पुलिस ने दी सुरक्षा!

कंगना रनौत स्टारर 'धाकड़' के सेट पर लोगों का विरोध प्रदर्शन, इस पुलिस ने दी सुरक्षा!
अभी-अभी खबर मिली है कि मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में पुलिस ने शुक्रवार शाम बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म 'धाकड़' के विरोध में शूटिंग स्थल पर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पानी की बौछार कर दी थी। कुछ समय पहले नेताओं ने कहा था कि दिल्ली में किसानों के आंदोलन संबंधी भडकाऊ ट्विट के लिए कंगना किसानों से शुक्रवार तक माफी मांगें, नही तो वह अभिनेत्री को यहां शूटिंग नहीं करने देंगे और उनके खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद मध्य प्रदेश पुलिस ने कंगना को भारी सुरक्षा व्यवस्था प्रदान की है|

मीडिया खबरों के मुताबिक शूटिंग वाली जगह पर लगभग 100 से अधिक प्रदर्शनकारी इक्कठे हो गए थे। हाल ही में सारणी के नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) अभय राम चौधरी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि प्रदर्शनकारियों को दमकल गाड़ियों से पानी की तेज बौछारें छोड़कर वहां से हटा दिया गया है। देखिये-



अगर आपको पता हो कि कंगना स्टारर 'धाकड़' की शूटिंग बैतूल जिले के सारणी इलाके में शूटिंग चल रही है। प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के सचिव मनोज आर्य और बैतूल जिले के चिचोली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नेकराम यादव ने बुधवार को बैतूल में तहसीलदार को इस मामले में एक नोटिस दिया था। इसमें कहा गया था कि अगर कंगना ने दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे किसानों के आंदोलन के खिलाफ अपनी प्रतिक्रिया पर शुक्रवार शाम तक माफी नहीं मांगी तो उन्हें शूटिंग नही करने दिया जाएगा।

End of content

No more pages to load