Bollywood News


मुंबई के इस बिजनसमैन से दूसरी शादी करने जा रही हैं दिया मिर्ज़ा!

मुंबई के इस बिजनसमैन से दूसरी शादी करने जा रही हैं दिया मिर्ज़ा!
बॉलीवुड गलियारे से मिली खबरों के मुताबिक अभिनेत्री दिया मिर्जा दूसरी बार शादी के बंधन में बंधने वाली हैं, पिछले साल प्रोड्यूसर साहिल संघा से अलग होने के बाद दिया मुंबई के बिजनसमैन वैभव रेखी के साथ दूसरी शादी करने जा रही हैं| हालांकि इस बारे में उनके परिवार या उनकी तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नही की गई है|

सूत्रों के अनुसार यह लव बर्ड 15 फरवरी को वैभव के परिवारवाले और करीबी दोस्तों की उपस्थिति में शादी कर सकता है| दिया और वैभव दोनों एक दुसरे को काफी समय से डेट कर रहे थे और अब इन्होने साथ में रहने का फैसला ले लिया है| इस खबर के सामने आते ही अभिनेत्री के फैन्स काफी खुश नज़र आ रहे हैं|

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिया और साहिल संघा ने 2014 में शादी की थी और पिछले साल 2019 में दोनों अलग गो गए| फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो दिया आखिरी बार तापसी पन्नू के साथ फिल्म 'थप्पड़' में नज़र आई थी, आने वाले समय में वह तेलुगू फिल्म 'वाइल्ड डॉग' में दिखाई देने वाली हैं| उनके फैन्स इसके रिलीज़ होने का बेताबी के साथ इंतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load