Bollywood News


दीया मिर्जा की वैभव रेखी के साथ शादी से पहले की अनौखी तस्वीर वायरल!

दीया मिर्जा की वैभव रेखी के साथ शादी से पहले की अनौखी तस्वीर वायरल!
कुछ समय पहले खबर आई थी कि बॉलीवुड अभिनेत्री दिया मिर्जा दूसरी बार शादी के बंधन में बंधने वाली हैं, पिछले साल प्रोड्यूसर साहिल संघा से अलग होने के बाद दिया मुंबई के बिजनसमैन वैभव रेखी के साथ दूसरी शादी करने जा रही हैं| हालांकि इस बारे में उनके परिवार या उनकी तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नही की गई थी| रविवार को यह लव बर्ड एक साथ घूमता नज़र आया है|

वायरल तस्वीरों में दीया ने ऑलिव कलर की पैंट्स और नेवी ब्लू कलर का प्रिंटेड टॉप पहना हुआ था जब कि वैभव ग्रे कलर की टी-शर्टा और ब्लू डेनिम जींस पहने दिखाई दे रहे थे| सूत्रों के अनुसार यह दोनों 15 फरवरी यानि आज वैभव के परिवारवाले और करीबी दोस्तों की उपस्थिति में शादी कर सकता है| दिया और वैभव दोनों एक दुसरे को काफी समय से डेट कर रहे थे और अब इन्होने साथ में रहने का फैसला ले लिया है| इस खबर के सामने आते ही अभिनेत्री के फैन्स काफी खुश नज़र आ रहे हैं| देखिये तस्वीरें-





हाल ही में सेलिब्रिटी मैनेजर पूजा ददलानी ने दोनों के प्री- वेडिंग फंक्शन की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर साझा की हैं| इसको शेयर करते हुए पूजा ने कैप्शन में लिखा कि, "हमारी क्रेजी फैमिली में आपका स्वागत है दीया मिर्जा। हम सब आपसे प्यार करते हैं|"

दिया और साहिल संघा ने 2014 में शादी की थी और पिछले साल 2019 में दोनों अलग गो गए| फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो दिया आखिरी बार फिल्म 'थप्पड़' में नज़र आई थी, आने वाले समय में वह तेलुगू फिल्म 'वाइल्ड डॉग' में दिखाई देने वाली हैं| अभिनेत्री के फैन्स इसके रिलीज़ होने का बेताबी के साथ इंतजार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load