Bollywood News


अक्षय कुमार स्टारर 'केसरी' अभिनेता संदीप नाहर ने की खुदकुशी, इनके उपर लगाए आरोप!

हाल ही में बॉलीवुड गलियारे से खबर मिली है कि संदीप नाहर ने 15 फरवरी को मुंबई स्थित अपने घर पर ख़ुदकुशी कर ली है| अगर आपको बता हो वह अक्षय कुमार स्टारर 'केसरी' में काम कर चुके थे और इसे पहले सुशांत सिंह राजपूत के साथ 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में उनके दोस्त के रूप में नजर आ चुके थे| सूत्रों की मानें तो संदीप ने आत्महत्या करने से पहले फेसबुक पर एक वीडियो साझा किया और उसमें अपने मरने का कारण भी बताया है|

मीडिया खबरों के अनुसार संदीप ने एक सुसाइड नोट भी लिखा था जिसमें उन्होंने अपनी आत्महत्या करने की वजह बताई है| उन्हें मुंबई के गोरेगांव पश्चिम स्थित एसआरवी अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया था| इस समय उनकी बॉडी को पोस्ट-मार्टम के लिए भेज दिया गया है, वीडियो में आप देख सकते हैं कि अभिनेता ने अपनी पत्नी कंचन और सास पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ये दोनों ही उन्हें ब्लैकमेल करती थी जिसके चलते अब वो अपनी जिंदगी का अंत करना पड़ रहा है| सुसाइड नोट में अभिनेता ने एक बात बार-बार कही कि कंचन को कुछ न कहा जाए परन्तु उनका मानसिक इलाज़ जरुर करवाया जाए|

संदीप ने सुसाइड नोट में लिखा कि वह हर दिन के झगड़े से तंग आ चुके थे और अब उनसे बर्दाश्त नहीं हो पा रहा था| मैं अपने माता-पिता से माफी मांगते हुए कहना चाहता हूँ कि अपनी पत्नी से तंग आकर इतना बड़ा फ़ैसला ले रहा हूँ| कंचन अपनी बात को सही साबित करने के लिए उनकी एक नही सुनती थी|

End of content

No more pages to load