Bollywood News


'जोधा अकबर' ने 13 साल किये पूरे! ऋतिक रोशन ने की बीते दिनों की यादें ताजा!

'जोधा अकबर' ने 13 साल किये पूरे! ऋतिक रोशन ने की बीते दिनों की यादें ताजा!
ऋतिक रोशन की ऐतिहासिक ड्रामा 'जोधा अकबर' ने 13 फरवरी को अपनी रिलीज़ के 13 साल पूरे कर लिए है। इस विशेष अवसर पर, ऋतिक रोशन ने अपने इंस्टाग्राम पर इस फिल्म से जुड़ी अपनी यादों को साझा किया है और कैसे आशुतोष के विश्वास ने उन्हें एक अच्छा परफॉर्मेंस देने में मदद की थी, जिससे उन्हें अधिक मजबूत बनकर सामने में मदद मिली।

अकबर की भूमिका में ऋतिक की परफॉर्मेंस को आज भी उनके करियर की ब्रेकआउट परफॉर्मेंस में से एक माना जाता है। यहां तक ​​कि उन्होंने इस भूमिका के लिए विभिन्न प्रशंसाएं भी हासिल कीं है, जिन्होंने एक कलाकार के रूप में उनकी बहुमुखी प्रतिभा को उजागर किया है। देखिये-



अभिनेता ने एक भावनात्मक नोट भी पोस्ट किया है और साझा किया कि वह इतनी कठिन भूमिका निभाने से डर रहे थे और यह नहीं जानते थे कि क्या वह मुगल शासक अकबर के किरदार को निभा सकते हैं। लेकिन यह निर्देशक का विश्वास था जिसने उन पर विश्वास पैदा किया।

ऋतिक ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि, `यादें। #JodhaaAkbar. ये फिल्म मुश्किल थी। जब आशुतोष गोवारीकर ने मुझे यह पेशकश की तो मैं बहुत डर गया था। यह नहीं समझ सका कि वह मेरे जैसे किसी व्यक्ति को 10,000 सैनिकों की कमान संभालते हुए कैसे दिखा सकते है। लेकिन यही एक निर्देशक का काम होता है। वे वह कर दिखाते है जो आप नहीं कर सकते। और यही कारण है कि मैंने फिल्म की।

स्क्रिप्ट या कहानी से ज्यादा, यह अनुभव करना चाहता था कि यह असंभवता मेरे लिए क्या करेगी, यह मुझे कैसे बदल देगी, मुझे और मजबूत बना देगी। और जो मैंने सीखा वह यह था कि मजबूत चीजें करने के लिए, आपको शुरुआत में मजबूत होने की जरूरत नहीं है! बल्कि, मजबूत होने की इच्छा का निर्णय पहले आता है। और इसका मतलब है चयन करने के समय उसे चुनना जो आपकी क्षमता से परे है। इस पर भरोसा करना ही बाकी काम कर देता है। चुनौती तब खुद को मजबूत बनाती है, यह जादू है, इसे अवश्य अजमाएं।

ऋतिक रोशन के फ़िल्मी प्रोजेक्ट की बात करें तो वह आखिरी बार सिल्वर स्क्रीन पर सिद्धार्थ आनंद निर्देशित फिल्म 'वॉर' में टाइगर श्रॉफ के साथ लोगों का मनोरंजन करते नज़र आए थे| यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर साल की सबसे बड़ी हिट साबित हुई थी, उनके फैन्स अभिनेता के आने वाले फ़िल्मी प्रोजेक्ट का बेसब्री के साथ इंतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load