Bollywood News


नागार्जुन ने की शूटिंग खत्म, देखिये रणबीर और अलिया के साथ की ये तस्वीर!

नागार्जुन ने की शूटिंग खत्म, देखिये रणबीर और अलिया के साथ की ये तस्वीर!
हिंदी सिनेमा के युवा अभिनेता रणबीर कपूर और खूबसूरत अभिनेत्री आलिया भट्ट स्टारर 'ब्रह्मास्त्र' बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से है। अयान मुखर्जी निर्देशित इस प्रोजेक्ट में साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार अक्किनेनी नागार्जुन के साथ बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन भी नज़र आने वाले हैं। नागार्जुन ने इसकी शूटिंग पूरी कर ली है, उन्होंने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है|

ट्विटर पर शेयर की गई तस्वीर में अक्किनेनी नागार्जुन, रणबीर कपूर, अलिया भट्ट और अयान मुखर्जी के साथ दिखाई दे रहे हैं। अभिनेता ने पोस्ट साझा करते हुए कैप्शन में कि, 'और यह मेरे लिए ब्रह्मास्त्र की शूटिंग पूरी हुई। इस तरह एक अद्भुत अनुभव रणबीर कपूर और आलिया के साथ रहा।" इस पोस्ट के उपर सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट बॉक्स में अपनी सकारात्मक प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं| देखिये-



करण जौहर निर्मित इस फ़िल्म में रणबीर और आलिया मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा किंग खान शाहरुख ख़ान भी कैमियो रोल में अपनी भूमिका निभाते दिखाई देने वाले हैं। कुछ समय पहले अयान मुखर्जी, आलिया भट्ट, अमितामभ बच्चन और रणबीर कपूर ने एक वीडियो रिलीज़ किया था, जिसमें इस बात की घोषणा की गई थी कि फ़िल्म को 4 दिसंबर 2020 को रिलीज़ किया जाएगा। हालांकि, कोरोना वायरस महामारी की वजह से सिनेमाघर बंद होने के कारण ऐसा नही पाया|

End of content

No more pages to load