Bollywood News


अनन्या पांडे ने दिखाया अपना आकर्षक खूबसूरत अवतार, तस्वीरें वायरल!

अनन्या पांडे ने दिखाया अपना आकर्षक खूबसूरत अवतार, तस्वीरें वायरल!
खूबसूरत अदाकारा अनन्या पांडे ने टाइगर श्रॉफ के साथ 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से बॉलीवुड में अपने सफर की शुरुवात की थी और आज वह हिंदी सिनेमा की सबसे बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं| वह आए दिन अपनी ग्लैमरस तस्वीरें फैन्स के साथ शेयर करते रहती हैं और उनका मनोरंजन करती दिखाई देती हैं| हाल ही में उन्होंने इन्स्टाग्राम पर कुछ आकर्षक और मोहक तस्वीर साझा की हैं जिसको काफी पसंद किया जा रहा है|

इन तस्वीरों में अनन्या पांडे स्लीवेलेस क्रॉप टॉप पहने दिखाई दे रही हैं, अभिनेत्री के फैन्स कमेंट बॉक्स में जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं| उनका यह खूबसूरत अंदाज़ बॉलीवुड सेलेब्स का भी ध्यान आकर्षित कर रहा है और वाणी कपूर, नीलम कोठारी और रकुल प्रीत सिंह जैसे कलाकार अभिनेत्री के हुस्न की काफी तारीफ कर रहे हैं| देखिये-



अगर आपको पता हो अनन्या पांडे पहली बार बड़े पर्दे पर साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अभिनेता विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म 'लाइजर' में दिखाई देने वाली हैं| कुछ समय पहले इसका फर्स्ट लुक लोगों के सामने प्रस्तुत किया था, बस उसी समय से यह सुर्ख़ियों में चल रही है| धर्मा प्रोडक्शन ने अपने ट्विटर अकाउंट से पोस्ट साझा करते हुए बताया था कि 'लाइजर' 9 सितंबर को सिनेमाघरों में तहलका मचाने के लिए तैयार है|

End of content

No more pages to load