Bollywood News


बिग बॉस 14: निक्की छोड़ सकती हैं 6 लाख के लिए शो? राहुल देंगे ये त्याग!

बिग बॉस 14: निक्की छोड़ सकती हैं 6 लाख के लिए शो? राहुल देंगे ये त्याग!
बिग बॉस 14 का फिनाले इस समय 4 दिन दूर है, इसी के चलते अब सभी घरवालों की एक-एक विश को पूरा किया जाएगा| हाल ही में शो मेकर्स ने नया प्रोमो इन्स्टाग्राम पर शेयर किया है जिसमें बिग बॉस विश पूरी करने के लिए एक कुर्बानी मांगते नज़र आ रहे हैं| वहीं निक्की तंबोली भी अपने घरवालों से मिलने के लिए बिग बॉस के सामने अपनी इच्छा ज़ाहिर करती हैं और खूब रोती दिखाई देती है। इसके बाद उनको एक ऐसा ऑफर दिया जाता है जिसको सुनकर सभी हैरान रह जाते हैं|

प्रोमो में आप देख सकते हैं कि अली गोनी, बिग बॉस से अपनी अम्मी और दीदी की बेटी को वीडियो कॉल द्वारा दिखाने के लिए कहते हैं। इसके बाद निक्की तंबोली को बुलाया जाता है और कहा जाता है कि अगर अपनी विश पूरी करवानी है तो इसके लिए आपको राहुल वैद्य को मनाना होगा कि वह दिशा परमार के दिए स्काफ़ के टुकड़े-टुकड़े कर दें। दूसरी और बिग बॉस राखी से उनके पति रितेश की चिट्ठी फाड़ने के लिए कहते हैं। एक-एक करके सभी घर वाले अपनी विश बता देते हैं, परन्तु इसके लिए उनको कुछ महत्वपूर्ण चीजें त्याग करनी होती हैं| देखिये प्रोमो-



अंत में आप देख सकते हैं कि बिग बॉस ने निक्की तंबोली को 6 लाख रुपये लेकर शो छोड़ने का ऑफर भी दिया, जिसे अली ने सभी घर वालों के सामने पढ़ कर सुनाया| इसके बाद निक्की के चेहरे पर शानदार स्माइल देखने को मिली। अब ये देखना मजेदार होने वाला है कि क्या वह 6 लाख के लिए बिग बॉस का घर छोड़ देंगी|

End of content

No more pages to load