Bollywood News


'फ्लाइट' का दिलचस्प मोशन पोस्टर रिलीज़, फैन्स में दिखी उत्सुकता!

'फ्लाइट' का दिलचस्प मोशन पोस्टर रिलीज़, फैन्स में दिखी उत्सुकता!
अगर आपने कभी हवाई जहाज क्रेश होने की खबर या कोई किस्सा सुना है तो एक बार जरुर आपका दिल घबराया होगा। इसी प्रकार की कहानी 'फ्लाइट' बहुत जल्द आप लोगों के सामने पेश होने वाली है, यह एक ऐसे आदमी के उपर आधारित फिल्म है जो मौत से जिंदगी की जंग जीत कर जिंदा बच जाता है। हाल ही में इसका मोशन पोस्टर फैन्स के साथ साझा किया गया है जिसको काफी अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं|

सूरज जोशी द्वारा फिल्म 'फ्लाइट' में मोहित चड्ढा अहम भूमिका में नज़र आने वाले हैं, पोस्टर में आप देख सकते हैं कि वह प्लेन की बेल्ट पकड़े दिखाई दे रहे हैं। इसमें मोहित चड्ढा के किरदार नाम रणवीर मल्होत्रा होगा| पोस्टर को देखने के बाद हिंदी सिनेमा प्रेमियों की जिज्ञासा काफी ज्यादा बढ़ गई है, इसमें कहा गया है कि, "आज मरने का मूड नहीं है।" देखिये मोशन पोस्टर-



इस प्लेन हादसे में बचने के बाद रणवीर कैसे जंगल में रहकर अपनी जिंदगी को आगे बढ़ता है यही इसमें दिखाया जाएगा| मोहित चड्ढा के अलावा इसमें पवन मल्होत्रा, जाकिर हुसैन, विवेक वासवानी, शिबानी बेदी जैसे कलाकार भी दिखाई देने वाले हैं। इसे 19 मार्च 2021 को सिनेमाघरों में लोगों के सामने प्रदर्शित किया जाएगा|

End of content

No more pages to load