Bollywood News


'वाईआरएफ़' ने किया अपनी 5 बहुप्रतीक्षित फिल्मों की रिलीज़ डेट का ऐलान!

'वाईआरएफ़' ने किया अपनी 5 बहुप्रतीक्षित फिल्मों की रिलीज़ डेट का ऐलान!
बता दें कि सितंबर 2020 में यशराज फिल्म्स (वाईआरएफ) ने अपनी 50वीं एनिवर्सरी सेलिब्रेट की थी और उसी समय से यह प्रोड्क्शन हाउस सुर्ख़ियों में चल रहा है। इसी लिए 2021 में सेलिब्रेशन को जारी रखते हुए अब यशराज फिल्म्स ने 5 बड़े बिग बजट प्रोजेक्ट की रिलीज़ डेट का ऐलान कर दिया है। इस खबर के सामने आते ही हिंदी सिनेमा प्रेमी काफी खुश और उत्साहित नज़र आ रहे हैं, इस बात की जानकारी वाईआरएफ इन्स्टाग्राम अकाउंट ने फैन्स के साथ साझा की है| आइये एक नज़र डालते हैं कौन-कौन सी फ़िल्में रिलीज़ होने वाली हैं|

पहली: संदीप और पिंकी फरार- दिबाकर बनर्जी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा मुख्य भूमिका में नज़र आने वाले हैं। इसे 19 मार्च, 2021 को बड़े पर्दे पर प्रदर्शित किया जाएगा|

दूसरी: बंटी और बबली-2
2005 में रिलीज़ हुई कॉमेडी फिल्म बंटी और बबली के सीक्वल में सैफ अली खान, रानी मुखर्जी, सिद्धांत चतुर्वेदी और शारवरी वाघ मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देने वाले हैं। वरुण वी शर्मा द्वारा निर्देशित इस कहानी को 23 अप्रैल 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज़ किया जाएगा।

तीसरी: शमशेरा
करण मल्होत्रा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रणबीर कपूर, संजय दत्त और वाणी कपूर दर्शकों का मनोरंजन करते नज़र आने वाले हैं। ये फिल्म 25 जून 2021 को बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के लिए तैयार है|

चौथी: जयेशभाई जोरदार
इस फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में नज़र आने वाले हैं। दिव्यांग ठक्कर के निर्देशन में तैयार इस कॉमेडी ड्रामा प्रोजेक्ट को 27 अगस्त 2021 को सिनेमाघरों में प्रस्तुत किया जाएगा| इसमें शालिनी पांडे, बोमन ईरानी और रत्ना पाठक शाह जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में दिखाई देने वाले हैं|

पांचवीं: पृथ्वीराज
यह एक ऐतिहासिक पीरियड ड्रामा फिल्म है, इसमें अक्षय कुमार, संजय दत्त, मानुषी छिल्लर और सोनू सूद जैसे लोकप्रिय कलाकार अपनी बेहतरीन एक्टिंग के द्वारा लोगों को एंटरटेन करते दिखाई देने वाले हैं। डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को 5 नवंबर 2021 को रिलीज़ किया जाएगा। देखिये-

End of content

No more pages to load